Stock Market Crash: शेयर बाजार में 19 मार्च को कोहराम मच गया। सुबह में बाजार कमजोरी के साथ खुले। फिर, बिकवाली दबाव से गिरावट बढ़ती गई। इससे तीन दिन की तेजी पर ब्रेक लग गया। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल है। 18 मार्च को ईरान के ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर पर इजरायल के हमले के बाद क्रूड में तेजी आई। इससे 18 मार्च को अमेरिकी बाजार भी गिरकर बंद हुए। इसका असर 19 मार्च को भारत सहित एशियाई बाजारों पर देखने को मिला।
