Get App

इस हफ्ते 4 कंपनियों के 599.55 करोड़ शेयरों का लॉक-इन होगा खत्म, ₹62997 करोड़ है वैल्यू

NTPC Green Energy का 1 महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड 26 नवंबर को खत्म होने जा रहा है। Go Digit General Insurance का 6 महीने और उससे ज्यादा का लॉक-इन पीरियड 25 नवंबर को खत्म होगा। शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि सभी शेयर ओपन मार्केट में बेच ही दिए जाएंगे

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Nov 23, 2025 पर 3:24 PM
इस हफ्ते 4 कंपनियों के 599.55 करोड़ शेयरों का लॉक-इन होगा खत्म, ₹62997 करोड़ है वैल्यू
ट्रेड के लिए फ्री होने वाले शेयरों की वैल्यू शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस के आधार पर कैलकुलेट की गई है।

24 नवंबर से शुरू हो रहे नए हफ्ते में 4 कंपनियों के 599.55 करोड़ शेयरों के लिए शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म हो रहा है। ये कंपनियां मंगल इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज, गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस, NTPC ग्रीन एनर्जी और बोराना वीव्स हैं। फ्री होने जा रहे शेयरों की कुल वैल्यू 62,997 करोड़ रुपये है। ध्यान रहे कि शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि सभी शेयर ओपन मार्केट में बेच ही दिए जाएंगे। ये शेयर ट्रेड के लिए पात्र हो जाएंगे। ट्रेड के लिए फ्री होने वाले शेयरों की वैल्यू शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस के आधार पर कैलकुलेट की गई है।

NTPC Green Energy

कंपनी का 1 महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड 26 नवंबर को खत्म होने जा रहा है। इसके बाद कंपनी के 580.6 करोड़ शेयर या उसकी आउटस्टैंडिंग इक्विटी का 69% ट्रेड के लिए फ्री हो जाएगा। शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस के आधार पर ₹56,347.42 करोड़ के शेयर ट्रेडिंग के लिए फ्री हो जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें