इलेक्ट्रिसिटी मीटर बनाने वाली जेनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर्स (Genus Power Infrastructures) के शेयरों में 15 दिसंबर को शुरुआती कारोबार में ही अपर सर्किट लग गया। कंपनी ने घोषणा की है कि उसके पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी को 1026 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर एडवांस्ड मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस प्रोवाइडर्स (AMISPs) की नियुक्ति के लिए दिया गया है। इस घोषणा के बाद शेयरों में तेजी आई और कीमत अपर प्राइस बैंड तक चली गई। Genus Power Infrastructures का शेयर सुबह बीएसई और एनएसई पर 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 234.50 रुपये पर खुला और अपर सर्किट लग गया।
