Newgen Software: ब्रोकरेज ने जताई 30% तेजी की उम्मीद तो 4% उछल गया शेयर

जेफरीज का कहना है कि वह न्यूजेन के डेवलपमेंट विजन को लेकर बेहद आश्वस्त हैं और अपने रेवेन्यू अनुमानों को 2-3 प्रतिशत और अपने ईपीएस अनुमानों को 2-4 प्रतिशत बढ़ा रहे हैं। उम्मीद है कि न्यूजेन FY24-26E में मजबूत 26 प्रतिशत EPS CAGR दर्ज करेगी। 4 दिसंबर को शेयर सुबह बढ़त के साथ बीएसई पर 1473.95 रुपये पर खुला। तुरंत ही यह पिछले बंद भाव से 4 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्शाता हुआ 1474 रुपये पर पहुंच गया

अपडेटेड Dec 04, 2023 पर 3:53 PM
Story continues below Advertisement
जेफरीज ने न्यूजेन सॉफ्टवेयर के लिए अपनी 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है.

4 दिसंबर को शुरुआती कारोबार में न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलोजिज (Newgen Software Technologies) के शेयरों में 4 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज की ओर से कंपनी के शेयर के लिए टार्गेट प्राइस बढ़ाए जाने के बाद शेयरों में उछाल देखने को मिला। जेफरीज ने न्यूजेन सॉफ्टवेयर के लिए अपनी 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है और टार्गेट प्राइस 1,275 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 1,740 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। यह शेयर के ​शुक्रवार 1 दिसंबर के बंद भाव से लगभग 30 प्रतिशत ज्यादा है।

जेफरीज का कहना है कि वह न्यूजेन के डेवलपमेंट विजन को लेकर बेहद आश्वस्त है और अपने रेवेन्यू अनुमानों को 2-3 प्रतिशत और अपने ईपीएस अनुमानों को 2-4 प्रतिशत बढ़ा रहे हैं। उम्मीद है कि न्यूजेन FY24-26E में मजबूत 26 प्रतिशत EPS CAGR दर्ज करेगी।

शेयर का क्या है 1 साल का हाई


4 दिसंबर को शेयर सुबह बढ़त के साथ बीएसई पर 1473.95 रुपये पर खुला। तुरंत ही यह पिछले बंद भाव से 4 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्शाता हुआ 1474 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर शेयर 1,469.85 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में 1,469.85 रुपये तक गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ बीएसई पर 1446 और एनएसई पर 1450 रुपये पर सेटल हुआ है। न्यूजेन सॉफ्टवेयर के शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर बीएसई पर 1489 रुपये और एनएसई पर 1474 रुपये है। वहीं 52 सप्ताह का निचला स्तर बीएसई पर 329 रुपये और एनएसई पर 299.95 रुपये है।

Stocks on Broker's Radar: एलएंडटी, एमसीएक्स, एलआईसी पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

क्यों बुलिश है ब्रोकरेज

जेफ़रीज़ ने कहा, 'न्यूजेन ने मौजूदा और नए ग्राहकों के बीच बिक्री बढ़ाने के लिए एक वर्टिकल स्पेसिफिक पॉइंट सॉल्यूशन बेस्ड दृष्टिकोण अपनाया है। कंपनी के ट्रेड फाइनेंस प्रोडक्ट को नौ बड़े सौदे मिले हैं और यह भविष्य में मजबूत ग्रोथ विजिबिलिटी प्रदान करता है। फर्म के मैनेजमेंट ने कहा है कि 35 करोड़ डॉलर की टॉपलाइन तक पहुंचने के बाद न्यूजेन का ग्रॉस मार्जिन 10-12 पीपीटी तक बढ़ सकता है।' कंपनी के मजबूत ग्रोथ दर्ज करने की उम्मीद है और यह ग्रोथ मुख्य रूप से भारत और मिडिल ईस्ट से देखने को मिलेगी।

देने वाली है बोनस शेयर

Newgen Software Technologies अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने वाली है। कंपनी के बोर्ड ने 27 नवंबर को हुई मीटिंग में बोनस इश्यू लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 12 जनवरी 2024 है। इस बारे में डिटेल में पढ़ें...

Newgen Software देने वाली है बोनस शेयर, बोर्ड से मिला ग्रीन सिग्नल; रिकॉर्ड डेट भी हुई फिक्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।