Get App

शॉर्ट कॉल : अमेरिकी बैंकिंग क्राइसिस, ICICI Pru Life और DLF की बदलती चाल, आखिर मार्केट का मूड कैसा रहने वाला है?

अमेरिकी बैंकिंग सेक्टर की क्राइसिस के बीच घरेलू बाजार में कुछ खास शेयरों में उछाल दिखा है। इनमें ICICI Pru Life और DLF शामिल हैं। इसकी वजह इन कंपनियों से जुड़ी खबरें हैं। इन सेक्टर के लिए आउटलुक में कोई बदलाव नहीं आया है

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Mar 17, 2023 पर 11:02 AM
शॉर्ट कॉल : अमेरिकी बैंकिंग क्राइसिस, ICICI Pru Life और DLF की बदलती चाल, आखिर मार्केट का मूड कैसा रहने वाला है?
कमजोर सेंटिमेंट के बीच ICICI Prudential Life Insurance के शेयर में 7 फीसदी उछाल आया। इसकी वजह कंपनी का यह ऐलान है कि निवर्तमान बॉस NS Kanan की जगह अब अनूप बागची (Anup Bagchi) कंपनी के MD & CEO होंगे।

मशहूर अमेरिकी इनवेस्टर Seth Klarman ने कहा था यह सोचना बेवकूफी है कि हर बेयर मार्केट ग्रेट डिप्रेशन में बदल जाता है। यह उम्मीद करना भी गलत होगा कि ओवरवैल्यूड लेवल से गिरावट के बाद सही लेवल पर आ चुके शेयर और नहीं गिर सकते। 16 मार्च को पांच दिन की लगातार गिरावट पर ब्रेक लग गया। लेकिन मार्केट में अब भी सेंटिमेंट सावधानी का है। 'बाय ऑन डिप्स' की जगह अब 'फ्लाई ऑन राइज' की सोच हाबी है। बॉलीवुड के मशहूर विलेन अजीत का torture-by-liquid oxygen का यह डायलॉग आपको याद है-ऑक्सीजन तुम्हें मरने नहीं देगी और लिक्विड तुम्हें जीने नहीं देगी। एक फंड मैनेजर ने कहा कि अभी स्टॉक मार्केट में यही स्थिति दिख रही है।

मार्केट क्यों चढ़ नहीं रहा?

उन्होंने कहा, "अभी जो स्थिति हैं, उसमें डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशंस लगातार खरीदारी कर रह हैं और इससे बाजार को सहारा मिल रहा है। साथ ही बड़े इनवेस्टर्स से लगातार शेयरों की सप्लाई आ रही है, जिसमें प्रमोटर्स भी शामिल है। इससे मार्केट चढ़ नहीं पा रहा है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें