SAIL Interim Dividend: सेल के शेयरहोल्डर्स को 10% डिविडेंड का ऐलान, ये रिकॉर्ड डेट हुई है फिक्स

SAIL Interim Dividend: महारत्न पीएसयू स्टॉक स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने जानकारी दी है कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में अंतरिम डिविडेंड की मंजूरी मिल गई है। सेल अधिक डिविडेंड देने वाली कंपनियों में शुमार है

अपडेटेड Mar 17, 2023 पर 10:45 AM
SAIL देश में स्टील बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार है। यह कंपनी 5 इंटीग्रेटेड प्लांट्स और 3 स्पेशल प्लांट्स में लोहा और स्टील प्रोड्यूस करती है। (File Photo)
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    SAIL Interim Dividend: महारत्न पीएसयू स्टॉक स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने जानकारी दी है कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में प्रति इक्विटी शेयर एक रुपये के अंतरिम डिविडेंड की मंजूरी दी गई है। एक रुपये का अंतरिम डिविडेंड कंपनी के पेड अप इक्विटी शेयर का 10 फीसदी है। इसका पॉजिटिव असर आज शेयरों पर भी दिख रहा है और बीएसई पर यह 1.08 फीसदी के उछाल के साथ 86.26 रुपये के भाव (SAIL Share Price) पर ट्रेड हो रहा है।

    SAIL Interim Dividend के लिए क्या है रिकॉर्ड डेट

    चालू वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कंपनी ने प्रति शेयर एक रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके लिए 24 मार्च का रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है। सेल के शेयर रिकॉर्ड तिथि से एक या दो दिन पहले एक्स-डिविडेंड हो जाएंगे। जब कोई कंपनी किसी खास तारीख पर एक्स-डिविडेंड होती है, तो उसके स्टॉक में अगले डिविडेंड पेमेंट की वैल्यू शामिल नहीं होती है। एक्स-डिविडेंड डेट से यह भी तय होता है कि किस शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड मिलेगा। सेल अधिक डिविडेंड देने वाली कंपनियों में शुमार है। पिछले 12 महीने में इसने 4.75 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है जो 5.57 फीसदी की डिविडेंड यील्ड के बराबर है।


    Adani Group के तीन कंपनियों की निगरानी खत्म, आपके पोर्टफोलियो में कौन-सा है?

    देश की बड़ी स्टील कंपनियों में शुमार है SAIL

    सेल देश में स्टील बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार है। यह कंपनी 5 इंटीग्रेटेड प्लांट्स और 3 स्पेशल प्लांट्स में लोहा और स्टील प्रोड्यूस करती है। ये प्लांट्स मुख्य रूप से देश के पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में स्थित हैं और कच्चे माल के स्रोतों के करीब स्थित हैं। शेयरों की बात करें तो पिछले साल 11 अप्रैल 2022 को यह 112.30 रुपये पर था जो एक साल का हाई है और अगले दो महीने में ही यह 20 जून 2022 को यह 63.60 रुपये पर आ गया जो एक साल का निचला स्तर है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।