Get App

Indigo Shares: मुनाफे में 78% की गिरावट पर 4% टूटा शेयर, खरीदारी का मौका या बेचकर निकलने का अलार्म?

Indigo Shares: दिसंबर 2025 तिमाही में मुनाफे में करीब 78% की गिरावट के बाद आज स्टॉक मार्केट खुला तो इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation) के शेयर करीब 4% टूट गए। जानिए बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसिलेशन और डिले के बाद आए इस नतीजे पर ब्रोकरेज फर्म का रुझान क्या है और शेयरों का टारगेट प्राइस क्या है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 23, 2026 पर 4:17 PM
Indigo Shares: मुनाफे में 78% की गिरावट पर 4% टूटा शेयर, खरीदारी का मौका या बेचकर निकलने का अलार्म?
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर Indigo की पैरेंट कंपनी InterGlobe Aviation का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 77.6% गिरकर ₹549.1 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 6.2% बढ़कर ₹23,471.9 करोड़ पर पहुंच गया।

Indigo Shares: चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 में मुनाफे में तेज गिरावट के बावजूद इंडिगो के शेयरों को लेकर ब्रोकरेज फर्मों का रुझान पॉजिटिव बना हुआ है। ब्रोकरेज फर्मों का कहना है कि दिसंबर तिमाही में इसे जो झटका लगा, वह कंपनी के कारोबार की बजाय एक बार की दिक्कतों और नियामकीय बदलाव के चलते थी। हालांकि इसके बावजूद शेयरों को झटका लगा और दिसंबर तिमाही में मुनाफे में करीब 78% की गिरावट पर शेयर 4% से अधिक टूट गए। हालांकि निचले स्तर पर खरीदारी से शेयरों ने थोड़ा संभलने की कोशिश की। आज बीएसई पर यह 4.27% की गिरावट के साथ ₹4703.90 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.61% टूटकर ₹4687.05 तक आ गया था।

कंपनी के कारोबारी सेहत की बात करें तो दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 77.5% फिसलकर ₹549.8 करोड़ पर आ गया। इसे नए लेबर कोड्स के लागू होने से एक्सपेश्नल चार्जेज और 3-5 दिसंबर के बीच बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसिलेशन और डिले से झटका लगा। हालांकि आगे को लेकर बात करें तो ब्रोकरेज फ्रमों का कहना है कि इंडिगो की बैलेंस शीट मजबूत बनी हुई है, इसके पास कैश बैलेंस अच्छा है और मार्च 2026 तिमाही में कैपेसिटी फिर से बढ़ने की संभावना है।

Indigo (InterGlobe Aviation) पर क्या रुझान है ब्रोकरेज फर्मों का?

ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने इंडिगो को फिर से खरीदारी की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹6170 फिक्स किया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि इंडिगो के लिए नियर टर्म आउटलुक भले ही नरम दिख रहा हो लेकिन मीडियम से लॉन्ग टर्म फंडामेंटल्स मजबूत बना हुआ है। यूबीएस के मुताबिक दिक्कतों के बावजूद इंडिगो के लिए दिसंबर तिमाही संतोषजनक रही और इंटरनेशनल विस्तार के दम पर मार्च 2026 तिमाही में मैनेजमेंट का करीब 10% कैपेसिटी ग्रोथ का आउटलुक इसके ग्रोथ की संभावनाओं को मजबूत कर रहा है। ब्रोकरेज फर्म ने मार्च 2026 तिमाही में अधिक लागत के अनुमान को लेकर चिंता तो जताई है लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि मजबूत बेस से धीरे-धीरे यील्ड्स में धीरे-धीरे ही कमी आने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें