Get App

Shree Tirupati Balajee IPO Listing: बैग कंपनी ने भर दिया तगड़ा मुनाफा, 11% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद अपर सर्किट

Shree Tirupati Balajee IPO Listing: श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी बड़े फ्लेक्सिबल बैग्स और बुने हुए फैब्रिक और टेप जैसे फ्लेक्सिबल इंटरमीडिएट बल्क कंटेनर्स (FIBCs) बनाती है। आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 12, 2024 पर 4:29 PM
Shree Tirupati Balajee IPO Listing: बैग कंपनी ने भर दिया तगड़ा मुनाफा, 11% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद अपर सर्किट
Shree Tirupati Balajee IPO Listing: श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी बड़े फ्लेक्सिबल बैग्स और बुने हुए फैब्रिक और टेप जैसे फ्लेक्सिबल इंटरमीडिएट बल्क कंटेनर्स (FIBCs) बनाती है। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Shree Tirupati Balajee IPO Listing: पैकेजिंग सर्विसेज मुहैया कराने वाली श्री तिरुपति बालाजी के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 124 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 83 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 92.90 रुपये और NSE पर 90.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 11.93 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Shree Tirupati Balajee Listing Gain) मिला। स्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर BSE पर यह 97.54 रुपये (Shree Tirupati Balajee Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 17.52 फीसदी मुनाफे में हैं।

Shree Tirupati Balajee IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

श्री तिरुपति बालाजी का ₹169.65 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 5-9 सितंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 124.74 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 150.87 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 210.12 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 73.22 गुना भरा था।

इस आईपीओ के तहत 122.43 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 56.90 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिलेगा। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने, सब्सिडियरीज के कर्ज चुकाने के लिए उसमें निवेश, वर्किंग कैपिटल की बढ़ी हुई जरूरतों, सब्सिडियरीज की वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए उनमें निवेश और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें