Get App

अमेरिका को निर्यात होगा 40,000 टन झींगा, क्या Shrimp Stocks में दिखेगा एक्शन?

अमेरिका को 40,000 टन झींगा निर्यात की इजाजत मिलने से भारतीय सीफूड इंडस्ट्री को बड़ी राहत मिली है। इससे Avanti Feeds, Apex Frozen Foods जैसे शेयरों में तेजी आ सकती है। लेकिन 90 दिन की राहत अस्थायी है।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 14, 2025 पर 10:27 PM
अमेरिका को निर्यात होगा 40,000 टन झींगा, क्या Shrimp Stocks में दिखेगा एक्शन?
भारतीय झींगे पर अमेरिका में फिलहाल कुल 17.7% कस्टम ड्यूटी लगती है।

भारत के समुद्री उत्पाद निर्यातक अब अमेरिका को 35,000 से 40,000 टन झींगा भेजने की तैयारी कर रहे हैं। यह फैसला तब आया जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रस्तावित 26% रेसिप्रोकल टैरिफ को फिलहाल रोकते हुए उसे घटाकर 10% कर दिया। इंडस्ट्री से जुड़े अधिकारियों ने सोमवार (14 अप्रैल) को समाचार एजेंसी पीटीआई को यह जानकारी दी।

झींगा उद्योग को बड़ी राहत मिली

सीफूड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल के एन राघवन ने बताया, “रेसिप्रोकल टैरिफ पर रोक बड़ी राहत है क्योंकि हम अमेरिका के अन्य निर्यातकों के समान स्तर पर आ गए हैं। जो शिपमेंट पहले रोके गए थे, उन्हें अब प्रोसेस किया जा रहा है।”

2,000 कंटेनरों में भरे झींगे के शिपमेंट जो पहले रोक दिए गए थे, उन्हें अब अमेरिका भेजने की तैयारी की जा रही है। यह बदलाव ट्रंप के 9 अप्रैल के फैसले के बाद आया, जिसमें उन्होंने 2 अप्रैल को घोषित 26% शुल्क को 90 दिनों के लिए रोक दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें