Get App

Silver ETF: कोई ब्लूचिप स्टॉक या गोल्ड नहीं, लेवरेज पर सबसे अधिक इस सिल्वर ईटीएफ में आया पैसा

Silver ETF: एमटीएफ (MTF) के जरिए कम पैसे में अधिक निवेश किया जा सकता है और एनएसई के आंकड़ों से खुलासा हुआ कि इसके जरिए कोई ब्लूचिप स्टॉक या गोल्ड नहीं बल्कि सिल्वर ईटीएफ में निवेश हुआ। हालांकि इसमें भी एक खास सिल्वर ईटीएफ का ही नाम आगे रहा। चेक करें आंकड़े कि एमटीएफ बुक में किस सिल्वर ईटीएफ का जलवा रहा?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Feb 02, 2026 पर 9:36 AM
Silver ETF: कोई ब्लूचिप स्टॉक या गोल्ड नहीं, लेवरेज पर सबसे अधिक इस सिल्वर ईटीएफ में आया पैसा
Silver ETF: निप्पन एएमसी सिल्वर ईटीएफ (Nippon AMC Silver ETF) मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी (MTF) बुक पर सबसे अधिक लेवरेज वाला एसेट बन गया।

Silver ETF: निप्पन एएमसी सिल्वर ईटीएफ (Nippon AMC Silver ETF) मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी (MTF) बुक पर सबसे अधिक लेवरेज वाला एसेट बन गया। हालांकि एनएसई एमटीएफ बुक पर ये आंकड़े 30 जनवरी शुक्रवार को दुनिया भर में चांदी की कीमतों में भारी गिरावट से पहले तक के हैं। 30 जनवरी 2026 को एमटीएफ बुक से लिए गए आंकड़ों के मुताबिक निप्पन सिल्वर ईटीएफ की नेट लेवरेज्ड पोजिशन ₹1,748.3 करोड़ रही और इसने हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Ltd- HAL) को पीछे छोड़ दिया। एचएएल की पोजिशन ₹1442 करोड़ की रही। पहले लेवरेज्ड पोजिशन के मामले में एचएएल टॉप पर था।

Silver ETFs पर लगातार बढ़ रहा लेवरेज्ड दांव

सिल्वर ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) पर लेवरेज्ड दांव लगातार बढ़ रहा है। सीएनबीसी-टीवी18 की 22 जनवरी को आई रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2025 की शुरुआत से सिल्वर ईटीएफ पर लेवरेज्ड दांव में कई गुना उछाल आया जोकि दुनिया भर में इसके स्पॉट प्राइस के मुताबिक ही रहा। 22 जनवरी को निप्पन सिल्वर ईटीएफ पर लेवरेज्ड दांव ₹1178 करोड़ का रहा जबकि दिसंबर 2025 की शुरुआत में यह आंकड़ा ₹472 करोड़ का रहा।

शुक्रवार को चांदी में आई रिकॉर्ड गिरावट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें