Silver ETF: MCX पर हाहाकार, फीकी पड़ी चांदी की चमक, 15% टूटा सिल्वर ईटीएफ

Silver ETF Big Fall: एमसीएक्स (MCX) पर आज चांदी के भाव में भारी गिरावट आई और इसका असर इसके ईटीएफ पर भी दिखा। सिल्वर ईटीएफ 15% तक टूट गए। सिर्फ यही नहीं गोल्ड ईटीएफ का भी हाल कुछ खास अच्छा नहीं है लेकिन स्पॉट प्राइस के मामले में गोल्ड की गिरावट थोड़ी कम है। जानिए चांदी में यह हाहाकार क्यों मचा है?

अपडेटेड Feb 05, 2026 पर 10:52 AM
Story continues below Advertisement

Silver ETF: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज शुरुआती कारोबार में ही चांदी के भाव 9% टूट गए। वैश्विक स्तर पर चांदी की स्पॉट कीमतों में फिसलन ने इस पर भारी दबाव बनाया। पहले तो आज एमसीएक्स पर यह 6% की गिरावट के साथ खुला ही लेकिन इसके बाद इसकी कमजोरी बढ़ गई और यह 9% तक टूट गया। कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटों में यह ₹24,196 टूट गया और प्रति किलो ₹2,44,654 के भाव पर आ गया। सिर्फ यही नहीं, चांदी की इस गिरावट का असर सिल्वर ईटीएफ पर तगड़ा दिखा और यह 13-15% तक फिसल गया।

भारतीय मार्केट में चांदी की कीमतों पर दबाव वैश्विक मार्केट ने बनाया, जहां हाहाकार मचा हुआ है। आज सुबह चांदी की वैश्विक कीमतों में कुछ ही मिनटों में भारी गिरावट आई और एशिया प्रशांत क्षेत्र में शुरुआती कारोबार में ही प्रति औंस $90 से गिरकर $75 से भी नीचे आ गईं।

कुछ ही दिनों MCX पर चांदी पहली बार थी ₹4 लाख के पार


चांदी की कीमतों ने कुछ समय पहले तक जबरदस्त रैली दिखाई थी और कुछ ही दिनों पहले एमसीएक्स पर पहली बार यह ₹4 लाख के पार थी। हालांकि फिर पिछले हफ्ते भाव टूट गए और यह तेजी से नीचे आ गया। आज की गिरावट ने पिछले दो दिनों की पूरी तेजी खा ली। आज की गिरावट से पहले दो दिनों में इसने ओवरसोल्ड जोन से अच्छी रैली दिखाई थी। MTF (मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी) बुक पर फिलहाल यह सबसे लेवरेज वाले एसेट्स पर शुमार है। 4 फरवरी तक के आंकड़ों के मुताबिक निप्पन एएमसी सिल्वर ईटीएफ में ₹1300 करोड़ से अधिक की लेवरेज्ड पोजिशन थी।

Gold ETF भी है दबाव में

सिल्वर ईटीएफ बुरी तरह टूटे हैं और 15% तक फिसल गया। सिर्फ सिल्वर ईटीएफ का ही नहीं, बल्कि गोल्ड ईटीएफ भी फिसला है। आज शुरुआती कारोबार में गोल्ड ईटीएफ के भाव में 4-6% की गिरावट आई थी। हालांकि स्पॉट प्राइस में गोल्ड और सिल्वर की गिरावट में काफी फर्क है और सिल्वर की तुलना में गोल्ड के स्पॉट प्राइस में गिरावट कम ही है।

Gold Price Today: जारी हो गया गोल्ड का भाव, गुरुवार को फीकी पड़ी चमक, 10 शहरों में बिक रहा इस प्राइस में

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।