Silver Prices: सिल्वर ETFs में भारी गिरावट, 7% तक लुढ़के भाव; हिंदुस्तान जिंक भी करीब 5% टूटा

Silver Prices: चांदी की कीमतों में हल्की तेजी के बावजूद शुक्रवार 13 फरवरी सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों (ETFs) में तेज गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान अधिकतर सिल्वर ETF 5% से 7% तक टूट गए। हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में आज करीब 5 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली

अपडेटेड Feb 13, 2026 पर 1:12 PM
Story continues below Advertisement
Silver Prices: जीरोधा सिल्वर ETF में 6.26% तक की गिरावट देखने को मिली

Silver Prices: चांदी की कीमतों में हल्की तेजी के बावजूद शुक्रवार 13 फरवरी सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों (ETFs) में तेज गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान अधिकतर सिल्वर ETF 5% से 7% तक टूट गए। यहां तक कि चांदी का उत्पादन देश की सबसे बड़ी कंपनी हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में आज करीब 5 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली।

डॉलर मजबूत, कीमती धातुओं पर दबाव

जनवरी के अमेरिकी जॉब मार्केट के आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे। इससे अमेरिका में निकट भविष्य में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की संभावना कमजोर पड़ गई। इसके चलते अमेरिकी डॉलर में शुक्रवार को मजबूती देखने को मिली।

इसके अलावा, यह खबर भी सामने आई कि रूस संभावित आर्थिक समझौते के तहत डॉलर-सेटलमेंट सिस्टम में वापसी पर विचार कर सकता है। इस तरह की संभावना से भी डॉलर को मजबूती मिली।


एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब डॉलर मजबूत होता है, तो सोना और चांदी जैसी कीमती धातुएं दूसरी करेंसी में महंगी हो जाती हैं। इससे ग्लोबल मांग घटती है और कीमतों पर दबाव आता है। सीआर फॉरेक्स एडवाइजर्स के एमडी अमित पाबरी के अनुसार, अगर डॉलर की स्थिति और मजबूत होती है, तो एनर्जी और कमोडिटी मार्केट में इसका असर और गहरा हो सकता है।

सिल्वर ETF में तेज गिरावट

डॉलर की मजबूती बीच सिल्वर ETFs में भारी बिकवाली देखी गई। टाटा एसेट मैनेजमेंट का टाटा सिल्वर ETF करीब 7% तक गिर गया। निपॉन इंडिया म्यूचुअल फंड का का निप्पॉन इंडिया सिल्वर ETF 6.5% टूटा। जीरोधा सिल्वर ETF में 6.26% तक की गिरावट देखने को मिली।

वहीं HDFC सिल्वर ETF 6.6% और ICICI प्रूडेंशियल सिल्वर ETF करीब 6.2% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। निवेशकों ने हाल की तेजी के बाद सिल्वर ETFs में मुनाफावसूली भी की, जिससे गिरावट और तेज हो गई।

हिंदुस्तान जिंक पर भी असर

चांदी और जिंक उत्पादन से जुड़ी कंपनी हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में भी दबाव रहा। कारोबार के दौरान इसके शेयर करीब 5% तक लुढ़क गए।

MCX पर हल्की रिकवरी

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार की गिरावट के बाद आद शुक्रवार को सोना और चांदी में हल्की रिकवरी देखी गई। कॉमेक्स पर सिल्वर फ्यूचर्स प्राइस करीब 1.8 फीसदी उछलकर 77.18 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) 5 मार्च 2026 डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव करीब 3% उछलकर 6,565 रुपये बढ़कर 2,43,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे संकेत मिलता है कि निचले स्तरों पर कुछ खरीदारी उभरी है।

यह भी पढ़ें- Share Market Crash: शेयर बाजार इन 4 कारणों से क्रैश; सेंसेक्स 850 अंक टूटा, लाल निशान में डूबे सभी सेक्टर

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।