Get App

Bharti Airtel में हिस्सेदारी बेच सकती है SingTel, शेयर 2% लुढ़का

Bharti Airtel Share Price: 17 फरवरी को भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट है। कंपनी का मार्केट कैप 9.55 लाख करोड़ रुपये हो गया है। अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में भारती एयरटेल के प्रमोटर्स ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 53.14 प्रतिशत से घटाकर 53.11 प्रतिशत कर दी

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 17, 2025 पर 4:44 PM
Bharti Airtel में हिस्सेदारी बेच सकती है SingTel, शेयर 2% लुढ़का
वर्तमान में सिंगटेल के पास भारती एयरटेल में लगभग 30% हिस्सेदारी है।

सिंगापुर टेलीकम्युनिकेशंस लिमिटेड (SingTel) ब्लॉक डील के जरिए भारती एयरटेल में अपनी हिस्सेदारी बेचने का प्लान कर रही है। CNBC Awaaz को सूत्रों से यह बात पता चली है। उनका कहना है कि इस लेन-देन की वैल्यू 8,500 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। कहा जा रहा है कि सिंगटेल का बोर्ड इस सप्ताह इस हिस्सेदारी बिक्री पर चर्चा करने के लिए मीटिंग कर सकता है। यह प्रपोज्ड बिक्री कंपनी की कैपिटल मैनेजमेंट स्ट्रैटेजी का हिस्सा है। हालाकि, इस मामले पर सिंगटेल की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

वर्तमान में सिंगटेल के पास भारती एयरटेल में लगभग 30% हिस्सेदारी है। सिंगटेल एक नामी कम्युनिकेशंस ग्रुप है, जो एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में मोबाइल, ब्रॉडबैंड और टीवी जैसी सर्विसेज देता है। अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में भारती एयरटेल के प्रमोटर्स ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 53.14 प्रतिशत से घटाकर 53.11 प्रतिशत कर दी। वहीं म्यूचुअल फंड्स ने अपनी हिस्सेदारी 10.71 प्रतिशत से बढ़ाकर 11.37 प्रतिशत कर दी।

17 फरवरी को Bharti Airtel में गिरावट

17 फरवरी को भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट है। शेयर बीएसई पर सुबह मामूली गिरावट के साथ 1716.95 रुपये पर खुला। इसके बाद पिछले बंद भाव से लगभग 3 प्रतिशत तक टूटकर 1665.90 रुपये के लो तक गया। कंपनी का मार्केट कैप 9.55 लाख करोड़ रुपये हो गया है। कारोबार बंद होने पर शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट के साथ 1675.55 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर एक साल में लगभग 50 प्रतिशत चढ़ा है। 3 महीनों में भारती एयरटेल का शेयर महज 8 प्रतिशत चढ़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें