Get App

शेयर बाजार में गिरावट का असर नहीं! 15% बढ़ा SIP में निवेश, फरवरी में आए ₹29845 करोड़

शेयर बाजार में उतार चढ़ाव के बावजूद रिटेल निवेशकों का भरोसा SIP में बना हुआ है। फरवरी 2026 में SIP निवेश करीब 15 प्रतिशत बढ़कर 29,845 करोड़ रुपये पहुंच गया। इससे म्यूचुअल फंड में लॉन्ग टर्म निवेश का रुझान मजबूत दिख रहा है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 16, 2026 पर 10:28 PM
शेयर बाजार में गिरावट का असर नहीं! 15% बढ़ा SIP में निवेश, फरवरी में आए ₹29845 करोड़
SIP में निवेश करने वाले खातों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

शेयर बाजार में हाल के महीनों में बढ़ी अस्थिरता के बावजूद म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी SIP के जरिए रिटेल निवेशकों की भागीदारी बढ़ती रही है। ICRA Analytics के जारी आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2026 में SIP के जरिए निवेश में सालाना आधार पर अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

फरवरी 2026 में SIP के जरिए कुल 29,845 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। यह फरवरी 2025 के 25,999 करोड़ रुपये की तुलना में 14.79 प्रतिशत ज्यादा है। इससे यह संकेत मिलता है कि बाजार में उतार चढाव के बावजूद रिटेल निवेशकों का भरोसा बना हुआ है और वे नियमित निवेश जारी रखे हुए हैं।

मासिक आधार थोड़ी गिरावट

हालांकि मासिक आधार पर SIP निवेश में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। जनवरी 2026 में SIP के जरिए 31,002 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था, जो फरवरी में 3.73 प्रतिशत घटकर 29,845 करोड़ रुपये रह गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें