Get App

2022 में इन 6 स्मॉलकैप शेयरों ने 100% से ज्यादा रिटर्न दिया, क्या आपने इनमें से कोई खरीदा?

BSE स्मॉलकैप इंडेक्स में इस साल अब तक 17% की गिरावट आ चुकी है, लेकिन इस बीच 6 शेयर ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने अपने निवेशकों को इस दौरान 100% से भी ज्यादा का मुनाफा दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 17, 2022 पर 12:44 AM
2022 में इन 6 स्मॉलकैप शेयरों ने 100% से ज्यादा रिटर्न दिया, क्या आपने इनमें से कोई खरीदा?
Multibagger Stocks: 6 स्मालकैप शेयरों ने 2022 में अब तक 100% से भी अधिक का रिटर्न दिया

भारतीय शेयर बाजार में इस साल अब तक काफी उतार-चढ़ाव आया है। निफ्टी इस साल अब तक 11.49 फीसदी और सेंसेक्स 11.6 फीसदी गिर चुका है। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स में साल की शुरुआत से अब तक करीब 17 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि इस बीच स्मॉलकैप इंडेक्स में 6 शेयर भी शामिल रहे, जिन्होंने इस ट्रेंड से उलट अपने निवेशकों को इस साल बंपर मुनाफा दिया है। इन सभी 6 शेयरों ने पिछले साढ़े 5 महीनों में अपने निवेशकों को 100 फीसदी से अधिक का यानी मल्टीबैगर रिटर्न (Multibagger Return) दिया है। विदेशी निवेशकों (FII) ने भी मार्च तिमाही के दौरान इन 6 शेयरों में से 5 में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई थी। आइए इन जानते हैं इन सभी 6 स्टॉक्स के बारे में

Chennai Petroleum Corporation Ltd

चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयरों में इस साल अब तक 235 फीसदी की तेजी आई है। कंपनी के शेयर बुधवार 15 जून को 344 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए, जो 31 दिसंबर 2021 को 103 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। फिलहाल यह अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर 418 रुपये से करीब 18 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा था। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 5,119 करोड़ रुपये है।

Mangalore Refinery And Petrochemicals Ltd

मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड में इस साल अब तक 138 फीसदी की उछाल आ चुकी है। कंपनी के शेयरों की कीमत 31 दिसबंर 2021 को 43 रुपये थी जो अब बढ़कर 103 रुपये पहुंच गई है। फिलहाल यह स्टॉक अपने 52 सप्ताह के सबसे उच्चतम स्तर 128 रुपये से करीब 19 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 18,034 करोड़ रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें