कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार में सेंसेक्स, निफ्टी गिर कर लाल निशान में बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो आज मैक्स हेल्थकेयर, बायोकॉन, भारती एयरटेल, आयशर मोटर्स और टाटा स्टील के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं एमएंडएम, यस बैंक, एचयूएल, जिंदल स्टेनलेस और नेस्ले इंडिया में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि इंडियन होटल्स, यूनियन बैंक, पीएनबी, हिंदुस्तान कॉपर, डिक्सन टेक्नोलॉजीज में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि कमिंस, एंजेल वन, गोदरेज प्रॉपर्टीज, कल्याण ज्वेलर्स और एनसीसी लिमिटेड में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने एसजेवीएन, टाटा स्टील, जियो फाइनेंशियल सर्विसे और भारत हेक्साकॉम के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
