Sequoia Capital के निवेश वाली भारतीय स्किन केयर स्टार्टअप Mamaearth शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रही है। Mamaearth अगले साल 30 करोड़ डॉलर का आईपीओ लेकर आ सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस आईपीओ के लिए कंपनी अपना वैल्यूएशन 3 अरब डॉलर के आसपास रखना चाहती है।
