Get App

Sky Gold Share Price: बीते एक साल में रॉकेट जैसा भागा है यह स्टॉक, क्या अभी आपको निवेश करना चाहिए?

Sky Gold (SGL) का स्टॉक दिसंबर 2024 में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। तब से यह करीब 35 फीसदी टूटा है। इस बीच गोल्ड की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। लोग ओल्ड ज्वैलरी को सोने की नई ज्वैलरी से एक्सचेंज कर रहे हैं। इससे नई गोल्ड ज्वैलरी की डिमांड स्ट्रॉन्ग बनी हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 27, 2025 पर 12:42 PM
Sky Gold Share Price: बीते एक साल में रॉकेट जैसा भागा है यह स्टॉक, क्या अभी आपको निवेश करना चाहिए?
27 मार्च को कंपनी का स्टॉक दोपहर में 1.44 फीसदी चढ़कर 320.95 रुपये पर चल रहा था।

स्काई गोल्ड (एसजीएल) जैसी गोल्ड ज्वैलरी कंपनियों के लिए समय बेहतर दिख रहा है। इस वित्त वर्ष में इन कंपनियों की रेवेन्यू ग्रोथ 15-20 फीसदी रह सकती है। एसजीएल अपनी क्षमता बढ़ाने पर फोकस कर रही है। इसने नया प्लांट लगाने के लिए प्लॉट खरीदा है। कंपनी अभी ग्रोथ और इनवेस्टमेंट के फेज में है। यह अभी ऑपरेटिंग कैश फ्लो जेनरेट नहीं कर रही है। इसका कैश फ्लो फाइनेंशियल ईयर 2026-27 से पॉजिटिव हो जाने की उम्मीद है। नए प्लांट के शुरू हो जाने पर कंपनी का पूंजीगत खर्च घट जाएगा। साथ ही वर्किंग कैपिटल की जरूरत घटेगी, जिससे कैश फ्लो में इम्प्रूवमेंट देखने को मिलेगा।

दिसंबर 2024 में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था स्टॉक

Sky Gold (SGL) का स्टॉक दिसंबर 2024 में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। तब से यह करीब 35 फीसदी टूटा है। अमेरिका में टैरिफ को लेकर दुनिया में अनिश्चितता का माहौल बना है। इससे गोल्ड की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। बीते तीन महीनों में इंडिया में गोल्ड की कीमतें 15 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 85,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई हैं। गोल्ड में तेजी का कुछ असर गोल्ड ज्वैलरी की डिमांड पर दिखा था। लेकिन, अब यह असर खत्म हो गया है।

डायमंड सहित नए सेगमेंट में उतरने का प्लान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें