Get App

स्लीपवेल मैट्रेस बनाने वाली कंपनी का शेयर धड़ाम! शुरुआती कारोबार में 9% से ज्यादा टूटा

शीला फोम ने कहा है कि वह निर्धारित समय सीमा के अंदर इस नोटिस पर उचित प्रतिक्रिया दाखिल करेगी। शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा है कि कारण-बताओ-कम-डिमांड नोटिस केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 की धारा 16 के तहत जारी हुआ है। BSE पर 5 अक्टूबर को सुबह कंपनी का शेयर अपने पिछले बंद भाव से 9.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1011.05 रुपये पर खुला

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 05, 2023 पर 4:10 PM
स्लीपवेल मैट्रेस बनाने वाली कंपनी का शेयर धड़ाम! शुरुआती कारोबार में 9% से ज्यादा टूटा
4 अक्टूबर को, विंरो कमर्शियल इंडिया ने खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से शीला फोम में 93 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

स्लीपवेल मैट्रेस बनाने वाली शीला फोम लिमिटेड (Sheela Foam Limited) का स्टॉक 5 अक्टूबर को 9.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला। हालांकि जल्द ही यह संभल गया। इस गिरावट के पीछे अहम वजह है कंपनी को गौतम बुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा के कमिश्नर ऑफ GST इंटेलीजेंस की ओर से मिला कारण-बताओ-कम-डिमांड नोटिस। नोटिस में शीला फोम से 20.26 करोड़ रुपये के टैक्स के साथ 20.26 करोड़ रुपये के जुर्माने प्लस ब्याज की मांग की गई है। BSE पर 5 अक्टूबर को सुबह कंपनी का शेयर अपने पिछले बंद भाव से 9.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1011.05 रुपये पर खुला।

NSE पर शेयर 1,095.95 रुपये पर खुला और कुछ ही पलों में 4 प्रतिशत से ज्यादा टूटकर 1,062.20 पर आ गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 1084 रुपये पर बंद हुआ है। शीला फोम ने शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा है कि कारण-बताओ-कम-डिमांड नोटिस केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 की धारा 16 के तहत जारी हुआ है। नोटिस में कहा गया है कि यह नोटिस ट्रांजिशनल इनपुट क्रेडिट के गलत फायदे और GST से जुड़े गलत इनपुट टैक्स क्रेडिट दावों से संबंधित है। शीला फोम ने कहा है कि वह निर्धारित समय सीमा के अंदर इस नोटिस पर उचित प्रतिक्रिया दाखिल करेगी। 4 अक्टूबर को, विंरो कमर्शियल इंडिया ने खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से शीला फोम में 93 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Asirvad Micro Finance IPO का ड्राफ्ट दाखिल, पैरेंट कंपनी पहले से ही है लिस्टेड

हाल ही में लाई थी QIP

सब समाचार

+ और भी पढ़ें