पिछले पांच कारोबारी सत्रों में निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 3.2 फीसदी तक गिर चुका है, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में लगभग 4 फीसदी की गिरावट आई है। बेंचमार्क निफ्टी और सेंसेक्स में भी गिरावट देखने को मिली है, इनमें लगातार छह सत्रों से गिरावट का दौर जारी है। इस दौरान, सेंसेक्स में 2.73 फीसदी और निफ्टी में 2.52 फीसदी की गिरावट आई है। विश्लेषकों का मानना है कि निफ्टी स्मॉलकैप, मिडकैप इंडेक्सों में गिरावट का कारण मुनाफावसूली और कुछ लॉन्ग पोजीशनों की निकासी हो सकती है।