Get App

2023 में स्मॉल कैप और मिड कैप शेयरों की रही धूम, छोटे स्टॉक ने कराया बंपर मुनाफा

इस साल 22 दिसंबर तक BSE स्मॉलकैप इंडेक्स में 13,074.96 अंक या 45.20 फीसदी की तेजी आई है, जबकि मिडकैप इंडेक्स 10,568.18 अंक या 41.74 फीसदी चढ़ा है। वहीं इस अवधि में BSE का 30 शेयर वाले सेंसेक्स में 10,266.22 अंक या 16.87 फीसदी की तेजी आई।

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Dec 26, 2023 पर 12:47 AM
2023 में स्मॉल कैप और मिड कैप शेयरों की रही धूम, छोटे स्टॉक ने कराया बंपर मुनाफा
साल 2023 के दौरान छोटे शेयरों के निवेशकों ने जमकर मुनाफा कमाया है।

Stock Market : साल 2023 स्टॉक मार्केट के लिए शानदार रहा। इस दौरान छोटे शेयरों के निवेशकों ने जमकर मुनाफा कमाया है। देश की बेहतर इकोनॉमी और भारी खुदरा निवेशकों की भागीदारी से इक्विटी बाजार के लिहाज से 2023 मुनाफे का साल साबित हुआ है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि शेयर बाजारों में लंबे समय से तेजी का दौर जारी है। इस दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में अधिक तेजी देखी गई।

स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स में तेजी

इस साल 22 दिसंबर तक BSE स्मॉलकैप इंडेक्स में 13,074.96 अंक या 45.20 फीसदी की तेजी आई है, जबकि मिडकैप इंडेक्स 10,568.18 अंक या 41.74 फीसदी चढ़ा है। वहीं इस अवधि में BSE का 30 शेयर वाले सेंसेक्स में 10,266.22 अंक या 16.87 फीसदी की तेजी आई।

इस साल 20 दिसंबर को स्मॉलकैप इंडेक्स 42,648.86 अंक के अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। उसी दिन मिडकैप इंडेक्स भी 36,483.16 अंक के अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। BSE इंडेक्स भी 20 दिसंबर को अपने ऑल टाइम हाई 71,913.07 अंक पर पहुंच गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें