Get App

Chor Panchak 2025: इस दिन लग रहा चोर पंचक करा सकता है बड़ा नुकसान, भूलकर भी न करें ये काम

Chor Panchak 2025: ज्योतिष शास्त्र में पंचक का विशेष महत्व माना गया है। यह पूरे दिन में समय की अवधि होती है, जिसमें किए गए कुछ कार्य शुभ फल नहीं देते। चोर पंचक को हानिकारक बताया गया है। इसमें धन के नुकसान की आशंका रहती है। इस माह में 31 अक्टूबर को चोर पंचक लग रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 30, 2025 पर 12:12 AM
Chor Panchak 2025: इस दिन लग रहा चोर पंचक करा सकता है बड़ा नुकसान, भूलकर भी न करें ये काम
चोर पंचक वह पंचक है जो शुक्रवार के दिन से शुरू होता है।

Chor Panchak 2025: हिंदू धर्म में कुछ योग अशुभ माने गए हैं। इनमें भद्रा, राहुकाल और पंचक का नाम आमतौर से लिया जाता है, क्योंकि कोई भी शुभ काम या जरूरी यात्रा से पहले इनका विचार किया जाता है। ये अशुभ समय पूरे दिन में कुछ घंटे से लेकर कुछ दिनों तक रहता है। अक्टूबर माह में दूसरी बार पंचक लगने जा रहा है। पहले 3 से 8 अक्टूबर के बीच पंचक लगा था और अब 31 अक्टूबर को चोर पंचक लग रहा है। इसका समापन मंगलवार, 4 नवंबर को होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचक पांच दिनों तक प्रभावी रहता है। आइए जानें क्या और कितने तरह का होता है पंचक और इसमें क्या नहीं करना चाहिए

क्या होता है पंचक और क्यों इसे अशुभ मानते हैं?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब चंद्रमा धनिष्ठा नक्षत्र के उत्तरार्ध, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र में गोचर करता है, तो इन पांच नक्षत्रों के समय को पंचक कहते हैं। चंद्रमा को इन पांचों नक्षत्रों में गोचर करने में लगभग 5 दिन का समय लगता है। इसी अवधि को पंचक काल कहा जाता है।

पंचक के प्रकार 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें