हेल्दी करेक्शन के बाद हाई डिविडेंड वाले क्वालिटी स्मॉलकैप शेयरों में नजर आ रहे निवेश के मौके -एक्सपर्ट्स

भारी गिरावट के बाद स्मॉल कैप शेयर अब स्थित होते दिख रहे हैं। 21 मार्च के कारोबारी सत्र में गल्फ ऑयल ल्यूब्रिकेंट के शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली। ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स के शेयर दो फीसदी से ज्यादा बढ़ गए जबकि बैंको प्रोडक्ट्स के शेयरों में 1 फीसदी से ज्यादा तेजी देखने को मिली। ये सभी स्मॉलकैप स्टॉक हाई डिवीडेंट देने वाले स्टॉक हैं

अपडेटेड Mar 22, 2024 पर 12:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वित्त वर्ष 2025-26 में लार्ज कैप की तुलना में स्मॉलकैप की अर्निंग ग्रोथ ज्यादा बेहतर रहने की उम्मीद है और इसलिए खासकर किसी करेक्शन में स्मॉल कैप में निवेशक ज्यादा रुचि दिखाएंगे
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Buzzing Stocks : छोटे-मझोले शेयरों में हालिया बिकवाली के बाद हाल के दिनों में कई स्मॉलकैप शेयरों में स्थिरता आती दिख रही है। इनमें कुछ ने अच्छे अंतर से बाजार से बेहतर प्रदर्शन किया है। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 13 मार्च के निचले स्तर से 4.13 फीसदी ऊपर है जबकि, इसी अवधि में बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स सपाट कारोबार करता दिखा है।

    मार्च में बाजार में आई बिकवाली के आंकडों से साफ होता है कि ज्यादा डिविडेंड देने वाले स्मॉल कैप शेयरों में भी तेजी से गिरावट आई है। हालांकि अब इन हाई डिविडेंड स्टॉक्स में स्थिरता आती दिख रही है और ये नए सिरे से तेजी के लिए तैयार दिख रहे हैं। हाई डिविडेंड देने वाले ये स्मॉल कैप स्टॉक ब्रॉडर मार्केट की धारणा के मुताबिक स्थिर और मजबूत होते दिख रहे हैं।

    चुनिंदा स्मॉल कैप शेयरों में खरीदारी की सलाह


    रूपिक कंसल्टेंसी के दर्पण पाटिल का कहना है कि हाई डीविडेंट यील्ड वाले चुनिंदा स्मॉल कैप शेयरों में धीरे-धीरे खरीदारी ( एक्युमुलेशन) हो रही है। उन्होंने कहा कि बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स अपने डिमांड जोन में दिख रहा है। इसमें फिर तेजी आने के संकेत देखने को मिल रहे हैं। 21 मार्च के कारोबारी सत्र में गल्फ ऑयल ल्यूब्रिकेंट के शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स के शेयर दो फीसदी से ज्यादा बढ़ गए जबकि बैंको प्रोडक्ट्स के शेयरों में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। ये सभी स्मॉलकैप स्टॉक हाई डिवीडेंट देने वाले स्टॉक हैं।

    बुल मार्केट में बीच-बीच में आने वाले करेक्शन में मिलते हैं अच्छे मौके

    मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल के पुर्वेश शेलटकर का कहना है कि बुल मार्केट में बाजार में आने वाला हर बड़ा करेक्शन स्मार्ट निवेशकों के लिए क्वालिटी शेयरों में खरीदारी का अच्छा मौका होता। इस तरह के गहरे करेक्शन का इस्तेमाल पॉजिटिव कैश फ्लो और डिविडेंड भुगतान करने वाली कंपनियों के शेयरों को पोर्टफोलियो में जोड़ने के लिए किया जाना चाहिए। यही तर्क उच्च गुणवत्ता वाली स्मॉलकैप कंपनियों पर भी लागू किया जा सकता है।

    पिछले एक महीने में कई हाई डिविडेंड देने वाले शेयरों में 13 फीसदी तक की गिरावट

    आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि पिछले एक महीने में कई हाई डिविडेंड देने वाले शेयरों में 13 फीसदी तक की गिरावट आई है। हालिया करेक्शन के कारण डिवडेंट यील्ड में सुधार हुआ है। ऐसे में डिविडेंट में वैल्यू खोजने वाले दीर्घकालिक निवेशकों के राडार पर ऐसे हाई डिवीडेंट वाले स्मॉलकैप शेयर हो सकते हैं क्योंकि करेक्शन के बाद इनका आंतरिक मूल्य (इंट्रिंसिक वैल्यू) बढ़ जाता है।

    Trade Spotlight : नेशनल एल्युमीनियम कंपनी, बीएचईएल, आरईसी में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति ?

    लार्ज कैप की तुलना में स्मॉलकैप की अर्निंग ग्रोथ बेहतर रहने की उम्मीद

    पूर्वेश का कहना है कि वित्त वर्ष 2025-26 में लार्ज कैप की तुलना में स्मॉलकैप की अर्निंग ग्रोथ ज्यादा बेहतर रहने की उम्मीद है और इसलिए खासकर किसी करेक्शन में स्मॉल कैप में निवेशक ज्यादा रुचि दिखाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि पिछले 2 सालों में हुए अर्निंग ग्रोथ के कारण ब्रॉडर इंडेक्सों के पीई स्तर में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है।

    दर्पण का मानना है कि ऐसी बाजार स्थिति में, जहां ब्रॉडर मार्केट आज साल की शुरुआत की तुलना में सस्ते हैं, निवेशकों को ज्यादा लाभांश देने वाले उच्च गुणवत्ता वाले स्मॉल कैप शेयरों में वैल्यू नजर आ सकती है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।