Trade Spotlight : नेशनल एल्युमीनियम कंपनी, बीएचईएल, आरईसी में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति ?

BHEL में एक कंसोलीडेशन ब्रेकआउट देखने को मिला है और इसकी कल गैप अप ओपनिंग हुई। हालांकि स्टॉक का वॉल्यूम औसत से कम रहा था। डेली चार्ट पर स्टॉक ने बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। नेशनल एल्युमीनियम कंपनी में एक हेल्दी कंसोलीडेशन देखने को मिला है। एनएसई पर कल ये शेयर 5.8 फीसदी उछलकर 146 रुपये पर पहुंच गया है

अपडेटेड Mar 22, 2024 पर 11:09 AM
Story continues below Advertisement
Trade Spotlight : ऊपर स्तर से BHEL में आए शॉर्ट टर्म करेक्शन के बाद गिरावट की गति पर विराम लग गया है। डेली चार्ट पर, काउंटर ने अच्छे वॉल्यूम के साथ एक राउंडिंग बॉटम चार्ट फॉर्मेशन बनाया है और इसने अपने सपोर्ट से तेजी पकड़ी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Trade Spotlight : 21 मार्च को, बीएसई सेंसेक्स 540 अंक बढ़कर 72,641 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 173 अंक चढ़कर 22,012 पर पहुंच गया था। स्टॉक में डेली टाइम फ्रेम पर अपर और लोअर शैडो के साथ एक छोटे आकार का बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। ब्रॉडर मार्केटमें भी अच्छी तेजी देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 2.4 फीसदी और 2.5 फीसदी बढ़त लेकर बंद हुए थे। गुरुवार को ब्रॉडर मार्केट से बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में नेशनल एल्युमीनियम कंपनी, बीएचईएल और आरईसी शामिल रहे।

    नेशनल एल्युमीनियम कंपनी में एक हेल्दी कंसोलीडेशन देखने को मिला है। एनएसई पर कल ये शेयर 5.8 फीसदी उछलकर 146 रुपये पर पहुंच गया है। स्टॉक ने औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। कल ये स्टॉक 10 और 50-डे ईएमए से ऊपर कारोबार करता दिखा था।

    बीएचईएल में भी एक कंसोलीडेशन ब्रेकआउट देखने को मिला। कल इसकी गैप अप ओपनिंग हुई हालांकि, वॉल्यूम औसत से कम था। स्टॉक 5.5 फीसदी बढ़कर 237 रुपये पर पहुंच गया और डेली चार्ट पर बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। इस तेजी के साथ यह स्टॉक अब सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है।


    आरईसी ने कल चार दिनों की कमजोरी को तोड़ दिया है और औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ 6.4 फीसदी बढ़कर 450 रुपये पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में हॉरीजेंटल सपोर्ट ट्रेंडलाइन का बचाव करने के बाद स्टॉक ने डेली स्केल पर लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया है। यह 10-डे और 50-डे ईएमए के ठीक ऊपर बंद हुआ।

    आइए देखते हैं कि अब इन स्टॉक्स पर क्या है कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की ट्रेडिंग रणनीति

    आरईसी (REC): ऊपरी स्तर से गिरावट के बाद काउंटर ने डेली चार्ट पर अपने मल्टिपल सपोर्ट जोन से वापसी की है। निचले स्तरों से इसमें लगातार रिकवरी देखने को मिल रही है। सपोर्ट जोन के पास अच्छे वॉल्यूम के साथ-साथ काउंटर में तेजी से संकेत मिलता है कि यहां से इस स्टॉक में और तेजी आ सकती है। जबतक ये शेयर 430 रुपये से नीचे नहीं जाता। पोजीशनल ट्रेडर उम्मीद बनाए रख सकते हैं। स्टॉक में 480 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।

    नेशनल एल्युमीनियम कंपनी (National Aluminium Company): डेली चार्ट पर ये काउंटर पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से रेंज बाउंड दिख रहा था। अंततः इसने रेंज ब्रेकआउट दिया है और हायर बॉटम फॉर्मेशन किया है। ऐसे में रजिस्टेंस लाइन के ऊपर बंद होना मौजूदा स्तरों से आगे भी तेजी जारी रहने का संकेत दे रहा है। ट्रेंड फॉलो करने वाले ट्रेडर्स के लिए 140 रुपये पर सपोर्ट दिख रहा। इससे ऊपर टिके रहने पर ये शेयर 155 रुपये के स्तर तक जा सकता है।

    IT Stocks : CLSA के लारेंस बालांको की राय, निफ्टी आईटी में देखने को मिल सकती है अभी और गिरावट

    भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) : ऊपर स्तर से BHEL में आए शॉर्ट टर्म करेक्शन के बाद गिरावट की गति पर विराम लग गया है। डेली चार्ट पर, काउंटर ने अच्छे वॉल्यूम के साथ एक राउंडिंग बॉटम चार्ट फॉर्मेशन बनाया है और इसने अपने सपोर्ट से तेजी पकड़ी है। यह गठन मौजूदा स्तरों से और तेजी आने की ओर इशारा कर रहा है। ट्रेडर्स के लिए 230 रुपये पर सपोर्ट दिख रहा है। इसके ऊपर टिके रहने पर स्टॉक में 255 रुपये तक की तेजी देखने को मिल सकती है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।