SME Listing: आज आईपीओ मार्केट में जबरदस्त रौनक रही। एक तरफ मेनबोर्ड सेगमेंट से यानी कि बीएसई और एनएसई पर छह स्टॉक्स की एंट्री हुई तो दूसरी तरफ एसएमई सेगमेंट में भी 9-11 सितंबर तक आईपीओ खुलने के बाद तीन स्टॉक्स लिस्ट हुए। एक तरफ बीएसई पर इनफ्रैक्स रिन्यूएबल (Infrax Renewable) के शेयर फ्लैट लिस्ट हुए और एमटेक एस्टर्स (Amtech Esters) 33% से अधिक प्रीमियम पर लिस्ट हुए तो दूसरी तरफ एनएसई एसएमई पर विनोद टेक्सवर्ल्ड (Vinod Texworld) के शेयरों की एकदम फ्लैट एंट्री हुई। इसमें से इनफ्रैक्स रिन्यूएबल और एमटेक एस्टर्स के आईपीओ निवेशक पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर फायदे में हैं तो विनोद टेक्सवर्ल्ड के आईपीओ निवेशक घाटे में।
