Acevector Share Price: स्नैपडील (Snapdeal) की पैरेंट कंपनी ऐसवेक्टर के शेयरों में लिस्टिंग के दिन धड़ाधड़ बल्क डील्स दिखी। एक तरफ लिस्टिंग से पहले के शेयरहोल्डर ने इसमें अपनी होल्डिंग बढ़ाई तो दूसरी तरफ IDFC First Bank अपनी हिस्सेदारी हल्की की। इसका असर आज शेयरों की चाल पर दिखा और डेढ़ फीसदी टूटने के बाद इसने 8% की रिकवरी की। हालांकि आईपीओ निवेशक अब भी घाटे में है। इसके शेयर आईपीओ निवेशकों को ₹32 के भाव पर जारी हुए थे और आज बीएसई पर इसका 20% का अपर सर्किट ₹31.32 था। फिलहाल बीएसई पर यह 1.00% की बढ़त के साथ ₹26.36 पर है। शुरुआती कारोबार में यह 1.49% टूटकर ₹25.71 तक आ गया था जिससे यह 8.01% उछलकर ₹27.77 तक पहुंच गया।
लिस्टिंग के दिन किसने खरीदे Snapdeal की Acevector के बल्क में शेयर
एनएसई पर मौजूद बल्क डील्स के आंकड़ों के मुताबिक नेगन कैपिटल सर्विसेज ने लिस्टिंग के दिन इसके 1,18,56,282 इक्विटी शेयर (2.17% हिस्सेदारी) प्रति शेयर ₹25.12 के भाव पर ₹29.78 करोड़ में खरीदे। नेगन कैपिटल सर्विसेज के फंड नेगन अनडिस्कवर्ड वैल्यू फंड के पास लिस्टिंग से पहले ही कंपनी में 2.3% हिस्सेदारी थी यानी इस नई खरीद के बाद फंड की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 4.47% हो गई है।
दूसरी तरफ लीडिंग लाइट फंड वीसीसी-द विंटेज ने कंपनी के 50,26,117 शेयर ₹25.09 के भाव पर ₹12.61 करोड़ में बेच दिए। इसके अलावा नेक्टा ब्लूम वीसीसी ने नेक्टा ब्लूम वन और रीगल फंड के जरिए 30,42,124-30,42,124 शेयर ₹8.61 करोड़ में तो आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 35,32,699 शेयर ₹10 करोड़ में प्रति शेयर ₹28.32 के भाव पर बेचे।
लिस्टिंग के दिन कुछ और अहम बल्क डील दिखी। एनके सिक्योरिटीज रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड ने प्रति शेयर ₹25.99 के भाव पर इसके 32,35,183 शेयर खरीदे तो ₹26.01 के भाव पर 32,35,183 शेयर बेचे। इसके अलावा जीआरटी स्ट्रैटेजिक वेंचर्स एलएलपी ने प्रति शेयर ₹25.65 के भाव पर 28,90,953 शेयर खरीदे और ₹25.64 के भाव पर 28,90,953 शेयर बेच दिए।
Snapdeal IPO को कैसा मिला था रिस्पांस
स्नैपडील की ऐसवेक्टर के ₹420 करोड़ के आईपीओ को ओवरऑल 5 गुना से अधिक बोली मिली थी। फिर इसके ₹32 के शेयर 11% से अधिक अधिक डिस्काउंट पर लिस्ट हुए थे। कमजोर लिस्टिंग के बाद यह और नीचे आया था और पहले कारोबारी दिन आईपीओ निवेशक 18% से अधिक घाटे में थे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।