Get App

Softbank ने Paytm में बेच दी अपनी 2% और हिस्सेदारी, अब इतनी रह गई होल्डिंग

Paytm News: सॉफ्टबैंक (SoftBank) ने पेटीएम (Paytm) की पैरेंट वन97 कम्यूनिकेशंस में अपनी हिस्सेदारी और कम कर दी है। सॉफ्टबैंक ने एक महीने में खुले बाजारों में लेन-देन के जरिए अपनी 2 फीसदी हिस्सेदारी घटाई है। जानिए इस बिक्री के बाद पेटीएम में सॉफ्टबैंक की हिस्सेदारी कितनी रह गई और किन शेयरहोल्डर्स की हिस्सेदारी बढ़ी है। सॉफ्टबैंक की स्ट्रैटेजी क्या है?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 24, 2024 पर 1:55 PM
Softbank ने Paytm में बेच दी अपनी 2% और हिस्सेदारी, अब इतनी रह गई होल्डिंग
सॉफ्टबैंक की एंटिटी एसवीएफ होल्डिंग्स (केमैन) ने 19 दिसंबर 2023 से 20 जनवरी 2024 के बीच कई बार में Paytm के 1,27,06,807 शेयर बेचे।

Paytm News: सॉफ्टबैंक (SoftBank) ने पेटीएम (Paytm) की पैरेंट वन97 कम्यूनिकेशंस में अपनी हिस्सेदारी और कम कर दी है। सॉफ्टबैंक ने एक महीने में खुले बाजारों में लेन-देन के जरिए अपनी 2 फीसदी हिस्सेदारी घटाई है। इस बिक्री के बाद पेटीएम में सॉफ्टबैंक की हिस्सेदारी करीब 5.06 फीसदी कम हो चुकी है। पिछले साल इसकी हिस्सेदारी करीब 7 फीसदी थी। सॉफ्टबैंक ने दिसंबर में 0.55 फीसदी कम की थी, फिर जनवरी में 1.4 फीसदी। इस बिक्री से इसे 950 करोड़ रुपये मिले हैं। एक महीने में पेटीएम के शेयर 19 फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं। अभी BSE पर यह 753.15 रुपये (Paytm Share Price) पर है।

इनकी बढ़ी Paytm में हिस्सेदारी

कंपनी ने 24 जनवरी को जो खुलासा किया है, उसके मुताबिक सॉफ्टबैंक की एंटिटी एसवीएफ होल्डिंग्स (केमैन) ने 19 दिसंबर 2023 से 20 जनवरी 2024 के बीच कई बार में 1,27,06,807 शेयर बेचे। इस बीच घरेलू खुदरा निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी तिमाही आधार पर बढ़ाकर 8.28 फीसदी से अक्टूबर-दिसंबर 2023 में 12.85 फीसदी कर ली। सॉफ्टबैंक के शेयर माना जा रहा है कि घरेलू इंस्टीट्यूशंस ने खरीदे हैं, उनकी हिस्सेदारी दिसंबर 2023 तिमाही में 4.06 फीसदी से बढ़कर 6.06 फीसदी पर पहुंच गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें