Get App

Som Distilleries का लाइसेंस निलंबति, बाल मजदूरी मामले पर मध्य प्रदेश सरकार की कार्रवाई

Som Distilleries: आबकारी विभाग की अधिसूचना के अनुसार मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक बचाव अभियान चलाया गया, जिसमें शराब फैक्ट्री से 39 नाबालिग लड़के और 20 नाबालिग लड़कियां काम करते पाए गए। विभाग ने आगे कहा कि नाबालिगों को सोम डिस्टिलरीज की एक यूनिट द्वारा पुलिस वेरिफिकेशन के बिना नियुक्त किया गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 19, 2024 पर 9:44 PM
Som Distilleries का लाइसेंस निलंबति, बाल मजदूरी मामले पर मध्य प्रदेश सरकार की कार्रवाई
मध्य प्रदेश आबकारी विभाग ने सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रूअरीज का लाइसेंस निलंबित कर दिया है।

मध्य प्रदेश आबकारी विभाग ने सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रूअरीज की भोपाल यूनिट में इस हफ्ते की शुरुआत में चाइल्ड लेबर की खबरें सामने आने के बाद उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया है। आबकारी विभाग की अधिसूचना के अनुसार मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक बचाव अभियान चलाया गया, जिसमें शराब फैक्ट्री से 39 नाबालिग लड़के और 20 नाबालिग लड़कियां काम करते पाए गए। विभाग ने आगे कहा कि नाबालिगों को सोम डिस्टिलरीज की एक यूनिट द्वारा पुलिस वेरिफिकेशन के बिना नियुक्त किया गया था।

बता दें कि Som Distilleries के शेयरों में आज 0.84 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 115.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी के शेयरों में 18 जून को 16 फीसदी तक की गिरावट देखी गई थी।

Som Distilleries का बयान

19 जून को एक्सचेंज फाइलिंग में सोम डिस्टिलरीज ने कहा कि यह मामला एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से संबंधित हैं, जो लिस्टेड एंटिटी की सहयोगी है। सहयोगी कंपनी मुख्य रूप से देशी शराब का कारोबार करती है। फाइलिंग में यह भी कहा गया है कि किसी भी विभाग ने लिस्टेड कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। यह निलंबन 20 दिनों की अवधि के लिए या गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए श्रम विभाग की मंजूरी तक, जो भी बाद में हो, तक रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें