Get App

आज फिर बाजार में हो सकते है कुछ Accidents, अनुज सिंघल से जानिए कहां तक गिर सकता है बाजार

अनुज सिंघल का कहना है कि आज फिर बाजार में कुछ Accidents हो सकते हैं। IndiaMart, इंडिया सीमेंट्स, डालमिया भारत Accidents हो सकते हैं। बाजार में इस समय निराशा की बिलकुल जगह नहीं। अच्छे नतीजों में भी बाजार कमियां खोज रहा है। कल इंडियन होटल्स, ओबरॉय की भी जमकर धुनाई हुई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 22, 2025 पर 9:23 AM
आज फिर बाजार में हो सकते है कुछ Accidents, अनुज सिंघल से जानिए कहां तक गिर सकता है बाजार
अब निफ्टी में लेवल का कोई मतलब नहीं है। सारे लेवल अब काल्पनिक हैं अब ये बाजार सेंटिमेंट का है, लेवल का नहीं।

सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि आज फिर बाजार में कुछ Accidents हो सकते हैं। IndiaMart, इंडिया सीमेंट्स, डालमिया भारत बाजार के आज के Accidents हो सकते हैं। बाजार में इस समय खराब नतीजों की बिलकुल जगह नहीं हैं। अच्छे नतीजों में भी बाजार कमियां खोज रहा है। कल इंडियन होटल्स, ओबरॉय की भी जमकर धुनाई हुई। क्या लेना है नहीं बल्कि क्या बेचना है अब इस बाजार की थीम बन चुका है।

अनुज सिंघल ने आगे कहा कि FIIs की ताबड़तोड़ बिकवाली अभी भी जारी है। अब लोग FIIs के शॉर्ट का मजाक उड़ाना बंद करेंगे। FIIs के शॉर्ट ने 3 महीने में 3 साल का पैसा बनाया है। रिटेल ने 3 महीन में 3 साल जितना पैसा खोया है। बाजार में ये एक खराब दौर है। जो इस दौर से सही सलामत निकलेगा, अगले दौर में बड़ा पैसा बनाएगा। बाजार काफी समय तक oversold रह सकता है। इस समय आप का फोकस बचाने पर होना चाहिए, ना कि बनाने पर। अभी बचाएंगे तो अगले बुल फेज में पैसा कमाएंगे। DIP और SIP का फॉर्मूला ना भूलें, लेकिन ट्रेडिंग में सावधान रहें।

आज होगी बड़े नतीजों पर नजर

HDFC बैंक, HUL, BPCL, कोफोर्ज, HUDCO, परसिस्टेंट सिस्टम्स, पिडिलाइट, पॉलीकैब, टाटा कम्युनिकेशन्स के नतीजों पर आज बाजार की नजर होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें