सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन के शेयरों में 5 अगस्त को तेजी दिखी। 11:30 बजे कंपनी का शेयर 2.05 फीसदी चढ़कर 452.10 रुपये पर चल रहा था। इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 12.2 फीसदी गिरकर 124.7 करोड़ रुपये रहा। कुल रेवेन्यू 4.2 फीसदी गिरकर 854 करोड़ रुपये रहा। एबिड्टा 17.4 फीसदी घटकर 206 करोड़ रुपये रहा। मार्जिन साल दर साल आधार पर 24.1 फीसदी से घटकर 28.1 फीसदी पर आ गया।
