दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार में 2 जुलाई को भी बड़ी गिरावट आई। बाजार का प्रमुख सूचकांक कोस्पी 8 फीसदी क्रैश कर गया। हालांकि, कारोबार के अंत में यह 7.89 फीसदी गिरकर 7,648 पर बंद हुआ। यह बड़ी गिरावट का लगातार दूसरा दिन है। बाजार में गिरावट में चिप बनाने वाली शेयरों में बिकवाली का बड़ा हाथ रहा। कुछ दूसरे एशियाई बाजारों में भी बड़ी गिरावट आई।
