Get App

Sovereign Gold Bond: इस सीरीज के लिए RBI ने तय की अंतिम रिडेम्पशन प्राइस, मिलेगा 317% का बंपर रिटर्न

Sovereign Gold Bond: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की एक और सीरीज के लिए RBI ने अंतिम रिडेम्पशन प्राइस घोषित कर दिया है। निवेशकों को इस पर 317% तक का शानदार रिटर्न मिलेगा। क्यों यह सीरीज सबसे ज्यादा फायदेमंद मानी जा रही है और इतना बड़ा रिटर्न कैसे बना, जानिए।

Suneel Kumarअपडेटेड Nov 20, 2025 पर 10:05 PM
Sovereign Gold Bond: इस सीरीज के लिए RBI ने तय की अंतिम रिडेम्पशन प्राइस, मिलेगा 317% का बंपर रिटर्न
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम को सरकार ने नवंबर 2015 में लॉन्च किया था।

Sovereign Gold Bond: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2017-18 सीरीज-VIII के अंतिम रिडेम्पशन से जुड़ी सभी जानकारी जारी कर दी है। यह बॉन्ड 20 नवंबर 2017 को जारी हुआ था। इसकी आठ साल की अवधि पूरी हो रही है और यह 20 नवंबर 2025 को मैच्योर हो रहा है।

अंतिम रिडेम्पशन प्राइस कितना है?

RBI ने इस सीरीज का अंतिम रिडेम्पशन प्राइस ₹12,300 प्रति यूनिट तय किया है। यह कीमत रिडेम्पशन डेट से पहले के तीन कारोबारी दिनों- 17, 18 और 19 नवंबर 2025 के दौरान 999 शुद्धता वाले सोने के औसत दामों पर आधारित है। इन दामों को इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने प्रकाशित किया था।

जिन निवेशकों ने यह बॉन्ड ₹2,951 प्रति ग्राम के इश्यू प्राइस पर खरीदा था, उन्हें मैच्योरिटी की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेज दी जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें