शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट में जोरदार रैली देखने को मिली। इस हफ्ते लगातार चौथे दिन S&P 500 और Nasdaq में रिकॉर्ड क्लोजिंग देखने को मिली। जैक्सन होल सिम्पोजियम ( Jackson Hole Symposium) में फेड चेयरमैन Jerome Powells की टिप्पणी ने बॉन्ड खरीद प्रोग्रामससे जुड़ी आशंका को लगाम दे दिया जिसके चलते बाजार का सेंटिमेंट हाई नजर आया और निवेशक खरीदारी के मूड में आ गए जिसका असर कल अमेरिकी बाजारों में देखने को मिला। कल के कारोबार में अमेरिका के तीनों इंडेक्स में बढ़त देखने को मिली।
कल के कारोबार में Dow Jones Industrial Average 242.68 अंक यानी 0.69 फीसदी बढ़कर 35,455.8 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं S&P 500 39.37 अंक यानी 0.88 फीसदी की बढ़त के साथ 4,509.37 के स्तर पर बंद हुआ जबकि Nasdaq Composite 183.69 अंक यानी 1.23 फीसदी की बढ़त के साथ 15,129.50 के स्तर पर बंद हुआ।
कल के कारोबार में S&P 500 के 11 बड़े इंडेक्सों में से 10 में बढ़त देखने को मिली। इसमें भी एनर्जी शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली।
चिप बनाने वाली कंपनी Nvidias(NVDA.O) के शेयरों में 2.6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली जबकि वर्कडे इंक के शेयरों में 9.1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक की टार्गेट प्राइस भी बढ़ा दी है ।