Spotlight Stocks:अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार की शुरुआत भी आज बढ़त के साथ हुई। ऑटो , पावर,रियल्टी शेयरों को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कामकाज कर रहे हैं। आज के कारोबार में Grasim Industries, Infosys, Tata Steel, BPCL और Tata Consumer Products निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Power Grid Corp, Dr Reddy's Labs, Shriram Finance, M&M और SBI Life Insurance टॉप लूजर रहा। ऐसे में आज के Spotlight Stocks के तौर पर अनुज सिंघल बैंकिंग शेयरों पर दांव लगा रहे है। आइए डालते है उनपर एक नजर।
