Credit Cards

Spotlight stocks : अनुज सिंघल के पसंदीदा इन शेयरों पर रहें नजर, चमक जाएगा आपका पोर्टफोलियो

Stock picks : सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि आज टाटा स्टील, हिंडाल्को और चंबल फर्टिलाइजर्स में जोरदार एक्शन दिखेगा। इसके साथ ही। NMDC ओर इंडियन होटल्स भी जोरदार तेजी के लिए तैयार हैं

अपडेटेड Nov 07, 2024 पर 11:57 AM
Story continues below Advertisement
अनुज की राय है कि एनएमडीसी में यहां से जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है। चीन में मेटल पर बड़े पैकेज की उम्मीद है। शेयर में अच्छा मोमेंटम है

Big stocks : 2 दिन की तेजी बाद बाजार में तेज मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 800 अंक टूटा है। निफ्टी ने भी 24200 का स्तर तोड़ दिया है। बैंक शेयरों में भी कमजोरी गहराई है। हलांकि मिडकैप-स्मॉलकैप गिरावट से बचे हुए हैं। फार्मा और IT शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव दिख रहा है। ग्लेनमार्क फार्मा 5 फीसदी से ज्यादा टूटा है। PANACEA BIO, ऑरो फार्मा, एल्केम लैब में डेढ़ से तीन परसेंट की गिरावट आई है। सब्सिडियरी नोवेलिस के खराब नतीजों के बाद हिंडाल्को 7 परसेंट टूटा है। दूसरी तिमाही में नोवेलिस की आय 18 फीसदी घटी है। EBITDA गाइडेंस भी सस्पेंड किया गया है। हालांकि नतीजों के बाद टाटा स्टील डेढ़ परसेंट ऊपर। उधर फर्टिलाइजर शेयरों में आज लगातार दूसरे दिन रौनक है। मद्रास फर्टिलाइजर और FACT 4 फीसदी से ज्यादा उछले हैं। EID PARRY, GNFC, चंबर फर्टिलाइजर 2 परसेंट से ज्यादा ऊपर दिख रहे हैं।

अनुज सिंघल के बिग स्टॉक्स

सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि आज टाटा स्टील, हिंडाल्को और चंबल फर्टिलाइजर्स में जोरदार एक्शन दिखेगा। इसके साथ ही। NMDC ओर इंडियन होटल्स भी जोरदार तेजी के लिए तैयार है।


फोकस में टाटा स्टील

जैफरीज की टाटा स्टील पर बुलिश राय है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर खरीदारी की राय देते हुए 195 रुपए का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि दूसरी तिमाही में कंपनी का रिपोर्टेड EBITDA तिमाही आधार पर 8 फीसदी गिरा है। लेकिन सालाना आधार पर रिपोर्टेड EBITDA 44 फीसदी बढ़ा (अनुमान से 22 फीसदी ज्यादा) है। तिमाही आधार पर मार्जिन में गिरावट रही है। टेक्निकल चार्ट पर कल 50 DMA पार हो गया। 200 DMA भी करीब है।

मॉर्गन स्टेनली ने टाटा स्टील पर Overweight कॉल देते हुए 175 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज का कहना है की समेकित EBITDA में मजबूत बढ़त देखने को मिली है। घरेलू और अन्य व्यवसायों में अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है। घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के गाइडेंस पर नज़र रखना महत्वपूर्ण होगा। H2FY25 के लिए स्प्रेड ट्रैजेक्टरी पर मैनेजमेंट की टिप्पणी पर नज़र रहेगी।

फोकस में हिंडाल्को

हिंडाल्को पर जैफरीज की बुलिश राय है। स्टॉक पर खरीदारी की राय है टारगेट है 800 रुपए प्रति शेयर। नोवेलिस का YoY Q2 EBITDA 5 फीसदी गिरा (अनुमान से 3% नीचे) है। नोवेलिस का वॉल्यूम सालाना आधार पर 1 फीसदी बढ़ा है। लेकिन नोवेलिस का EBITDA प्रति टन तिमाही आधार पर 7 फीसदी फिसला है। नोवेलिस को दूसरी छमाही में मार्जिन पर और दबाव की उम्मीद है। नोवेसिल ने छोटी अवधि के लिए मार्जिन गाइडेंस भी सस्पेंड कर दिया है। स्क्रैप के भाव में तेज उछाल से रीसाइक्लिंग मुनाफे पर असर पड़ा है। केन्स के लिए डिमांड आउटलुक पॉजिटिव है। कंस्ट्रक्शन के लिए आउटलुक बेहतर हो रहा है। लेकिन ऑटो के लिए आउटलुक कमजोर हो रहा है।

बाजार में अभी बहुत ज्यादा नया पैसा मत डालें, किसी रैली में खराब शेयरों से निकलें

फोकस में चंबल फर्टिलाइजर्स

चंबल फर्टिलाइजर्स पर भी बुलिश नजरिया है। इसके दूसरी तिमाही के नतीजे अच्छे रहे हैं। कंपनी का मुनाफा 41 फीसदी बढ़कर 536 करोड़ रुपए और रेवेन्यू 19 फीसदी घटकर 4362 करोड़ रुपए रही है। EBITDA 28.5 फीसदी उछलकर 790 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, मार्जिन सालाना आधार पर 11.4 फीसदी से बढ़कर 18.2 फीसदी पर रहा है। अनुज सिंघल का कहना है कि टेक्निकल चार्ट पर भी शेयर मजबूत है। कल 50 और 100 डीएमए पार हुए हैं।

NMDC

अनुज की राय है कि एनएमडीसी में यहां से जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है। चीन में मेटल पर बड़े पैकेज की उम्मीद है। शेयर में अच्छा मोमेंटम है। इसमें लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली है। शेयर 100 और 200 DMA के ऊपर निकल गया है। रिलेटिव स्ट्रेंथ पर मेटल बेहद मजबूत दिख रहे हैं। मेटल शेयरों में NMDC बेहद मजबूत है। 3 दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी देखने को मिली है। इसका भाव एक महीने की उंचाई पर है। OI एक तिमाही के ऊपरी स्तर पर है। वायदा में तीन दिनों से शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल रही है। अब ये शेयर जोरदार तेजी के लिए तैयार दिख रहा है।

इंडियन होटल (INDIAN HOTEL)

अनुज का कहना है कि इंडियन होटल के शेयर में मोमेंटम लौटा है। 100 DMA के सपोर्ट पर खरीदारी हो रही है। कल स्टॉक 20 और 50 DMA के पार चला गया। दो दिनों से वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।