Get App

Spotlight Stocks:बाजार की तेजी में इन 2 शेयरों में लगाए दांव, मिलेगा मुनाफा

अनुज सिंघल ने आज Spotlight Stocks के तौर पर दो कमोडिटी सेगमेंट के शेयरों का चुनाव किया है। पहला टाटा स्टील और दूसरा रेमको सीमेंट। उनका कहना है कि टाटा स्टील का चार्ट ऐसे लेवल पर है जहां रिस्क और रिवॉर्ड दोनों ही डिफाइड होते है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 20, 2024 पर 9:48 AM
Spotlight Stocks:बाजार की तेजी में इन 2 शेयरों में लगाए दांव, मिलेगा मुनाफा
अनुज सिंघल ने कहा कि मेटल शेयरों में अच्छा प्राइस एक्शन देखने को मिल रहा है।

Spotlight Stocks:कल के कंसोलिडेशन के बाद आज बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। निफ्टी जहां 24600 के ऊपर खुला हैं वहीं सेंसेक्स में 80500 के ऊपर नजर आ रहा हैं। इस बीच बीएसई का मिड- स्मॉलकैप इंडेक्स भी हरे निशान में कामकाज कर रहा है। वहीं बैंक निफ्टी 50,417.25 के स्तर पर नजर आ रहा हैं। बता देंकि BPCL, Hero MotoCorp, TCS, IndusInd Bank और UltraTech Cement निफ्टी के टॉप गेनर हैं। वहीं ONGC, Bharti Airtel, Cipla, HCL Tech और ITC निफ्टी के टॉप लूजर हैं। ऐसे में आज के Spotlight Stocks के तौर पर अनुज सिंघल ने 2 शेयरों का चुनाव किया है। आइए डालते है उनपर एक नजर।

अनुज सिंघल ने आज Spotlight Stocks के तौर पर दो कमोडिटी सेगमेंट के शेयरों का चुनाव किया है। पहला टाटा स्टील और दूसरा रेमको सीमेंट। उनका कहना है कि टाटा स्टील का चार्ट ऐसे लेवल पर है जहां रिस्क और रिवॉर्ड दोनों ही डिफाइड होते है।

TATA STEEL

अनुज सिंघल ने कहा कि मेटल शेयरों में अच्छा प्राइस एक्शन देखने को मिल रहा है। डेली चार्ट पर टाटा स्टील 200 DMA पर सपोर्ट लेकर स्टॉक उसके ऊपर बंद हुआ है जो पॉजिटीव संकेत है। कल स्टॉक में अच्छे डिलीवरी वॉल्यूम देखने को मिले। दो दिनों से वायदा में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है। दो दिनों से अच्छी खरीदारी दिख रही है। अनुज सिंघल का कहना है कि टाटा स्टील का पैटर्न काफी अच्छा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें