Get App

Standard Industries दे रही इंटरिम डिविडेंड, शेयर इस सप्ताह करेगा एक्स-डिविडेंड ट्रेड

Standard Industries Interim Dividend: दिसंबर 2023 के आखिर तक कंपनी के 79.69 प्रतिशत शेयर पब्लिक के पास थे। वहीं प्रमोटर्स के पास 20.31 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। स्टैंडर्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड का शेयर 22 मार्च को BSE Sensex पर 22.70 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी 5 रुपये फेस वैल्यू वाले 6,43,28,941 इक्विटी शेयरों पर डिविडेंड देगी

Ritika Singhअपडेटेड Mar 24, 2024 पर 11:31 PM
Standard Industries दे रही इंटरिम डिविडेंड, शेयर इस सप्ताह करेगा एक्स-डिविडेंड ट्रेड
रिकॉर्ड डेट तक जिन शेयरधारकों के पास Standard Industries के शेयर होंगे, उन्हें डिविडेंड का फायदा मिलेगा।

Standard Industries Interim Dividend: टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी स्टैंडर्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपने शेयरधारकों को इंटरिम डिविडेंड देने जा रही है और शेयर अगले सप्ताह एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगा। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024 के लिए 0.50 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है। शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा गया है कि डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 28 मार्च 2024 तय की गई है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें डिविडेंड का फायदा मिलेगा।

कंपनी 5 रुपये फेस वैल्यू वाले 6,43,28,941 इक्विटी शेयरों पर डिविडेंड देगी। इंटरिम डिविडेंड का भुगतान शेयरधारकों को 12 अप्रैल 2024 को या उससे पहले कर दिया जाएगा। स्टैंडर्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड का शेयर 22 मार्च को बीएसई पर 22.70 रुपये पर बंद हुआ।

एक साल में 18% टूटा Standard Industries शेयर

Standard Industries का मार्केट कैप 146 करोड़ रुपये है। शेयर की कीमत में पिछले एक साल में 18 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। दिसंबर 2023 के आखिर तक कंपनी के 79.69 प्रतिशत शेयर पब्लिक के पास थे। वहीं प्रमोटर्स के पास 20.31 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर ने 14 मार्च 2024 को 52 सप्ताह का निचला स्तर 20.23 रुपये देखा था। वहीं 52 सप्ताह का उच्च स्तर 32.60 रुपये 15 मई 2023 को दर्ज किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें