Get App

Stock in Foucs: सरकारी डिफेंस कंपनी को मिले ₹712 करोड़ के नए ऑर्डर, स्टॉक पर रहेगी नजर

Stock in Foucs: डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी को ₹712 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। इससे कंपनी का FY26 ऑर्डर इनफ्लो ₹7,400 करोड़ पर पहुंच गया है। मजबूत ऑर्डर बुक के चलते स्टॉक पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 16, 2025 पर 6:25 PM
Stock in Foucs: सरकारी डिफेंस कंपनी को मिले ₹712 करोड़ के नए ऑर्डर, स्टॉक पर रहेगी नजर
BEL का शेयर सोमवार को एनएसई पर 1.13% बढ़कर ₹402.95 पर बंद हुआ।

Stock in Foucs: नवरत्न डिफेंस PSU भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने मंगलवार को जानकारी दी कि 1 सितंबर 2025 की पिछली घोषणा के बाद से उसे ₹712 करोड़ के अतिरिक्त ऑर्डर मिले हैं। इन कॉन्ट्रैक्ट्स में आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशंस, इलेक्ट्रॉनिक सपोर्ट मेजर्स सिस्टम, ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म, कम्युनिकेशन इक्विपमेंट, स्पेयर्स और संबंधित सेवाएं शामिल हैं।

पहले मिले थे ₹644 करोड़ के ऑर्डर

BEL ने 1 सितंबर को बताया था कि जुलाई के अंत से अब तक उसे ₹644 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। अब ताजा अपडेट के साथ FY26 की शुरुआत से BEL के कुल ऑर्डर इनफ्लो करीब ₹7,400 करोड़ हो चुका है। यह इसके पूरे साल के ₹27,000 करोड़ के गाइडेंस का लगभग 27% है। इसमें क्विक-रिएक्शन सरफेस-टू-एयर मिसाइल्स का बड़ा ₹30,000 करोड़ का ऑर्डर शामिल नहीं है।

1 अप्रैल तक BEL की ऑर्डर बुक पोजीशन ₹71,650 करोड़ थी। जून महीने में ही कंपनी ने ₹3,500 करोड़ से ज्यादा के नए ऑर्डर रिपोर्ट किए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें