Iran-US War affects Hindalco: एलुमिनियम और कॉपर बनाने वाली दिग्गज कंपनी हिंडालको इंडस्ट्रीज को ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही जंग के चलते तगड़ा शॉक लगा है। कंपनी नोटिस में यह बात सामने आई है और न्यूज एजेंसी रायटर्स ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है। इसका असर अब आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी के शेयरों पर दिख सकता है, जब सोमवार 16 जुलाई को स्टॉक मार्केट कारोबार के लिए खुलेगा। अभी की बात करें तो शुक्रवार 13 मार्च को बीएसई पर ढहते मार्केट में यह 6.23% की गिरावट के साथ ₹909.45 के भाव (Hindalco Share Price) पर बंद हुआ था।
