झारखंड की राजधानी रांची में पिछले कुछ दिनों से चौक चौराहे से लेकर सड़क के चौड़ीकरण के कार्य में काफी तेजी देखी जा रही है। दरअसल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कुछ दिन पहले 36.6 करोड़ रुपये की स्वीकृति बिरसा चौक- प्रोजेक्ट भवन-चांदनी चौक मार्ग के कायाकल्प के लिए दी है। इसके बाद इस काम में काफी तेजी देखी जा रही है।
