Hindustan Copper Share Price: हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में आज एक बार जोरदार खरीदारी का रुझान दिखा और यह करीब 18% उछल पड़ा। लगातार चार कारोबारी दिनों में यह करीब 43% उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। इसके कारोबार में यह तेजी ऐसे समय में आई है जब कॉपर के भाव रॉकेट बने हुए हैं जो हिंदुस्तान कॉपर के कारोबार का मुख्य हिस्सा है। कॉपर की रिकॉर्ड चमक पर हिंदुस्तान कॉपर के शेयर आज इंट्रा-डे में बीएसई पर 20% उछलकर ₹759.20 के अपर सर्किट पर पहुंच गए जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई है।
