Get App

13 साल तक मिट्टी में हीरे खोजता रहा शख्स, TikTok LIVE के दौरान चमकी किस्मत, मिला करोड़ों का डायमंड!

अमेरिका में 13 साल से हीरे खोज रहे एक शख्स की किस्मत आखिरकार चमक गई। TikTok पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान उसे 6.03 कैरेट का दुर्लभ पीला हीरा मिला। इसकी कीमत 9.57 करोड़ रुपये तक आंकी जा रही है। खास बात यह है कि वह पहले भी 300 से ज्यादा रत्न खोज चुका है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Oct 12, 2026 पर 4:14 PM
13 साल तक मिट्टी में हीरे खोजता रहा शख्स, TikTok LIVE के दौरान चमकी किस्मत, मिला करोड़ों का डायमंड!
अर्कांसस का क्रेटर ऑफ डायमंड्स स्टेट पार्क दुनिया की उन चुनिंदा जगहों में शामिल है

कहते हैं कि सब्र का फल मीठा होता है, लेकिन अमेरिका के जैक पियराडिन के लिए यह फल बेहद कीमती निकला। वह पिछले 13 साल से ज्यादा समय से जमीन में हीरे तलाश रहे थे। इस दौरान उन्हें 300 से अधिक रत्न मिले, लेकिन जिस खोज का उन्हें इंतजार था, वह अचानक TikTok पर लाइव स्ट्रीमिंग करते हुए पूरी हो गई। जैक को 6.03 कैरेट का दुर्लभ पीला हीरा मिला है। इसकी संभावित कीमत लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक आंकी जा रही है।

सुनहरी चमक, करीब से देखा तो निकला हीरा

जैक पियराडिन अमेरिकी नौसेना में रिजर्विस्ट हैं और साल 2013 से अर्कांसस स्थित क्रेटर ऑफ डायमंड्स स्टेट पार्क में हीरे खोज रहे हैं। 25 जनवरी 2026 को वह अपने दोस्त माइकल शूमाकर के साथ बजरी छान रहे थे।

इसी दौरान बजरी के एक ढेर में उन्हें सुनहरी चमक दिखाई दी। जब उन्होंने करीब जाकर देखा, तो पता चला कि वह एक दुर्लभ पीला हीरा है। खास बात यह रही कि जिस समय जैक को यह रत्न मिला, वह TikTok पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रहे थे। इस तरह उनकी वर्षों की मेहनत का सबसे बड़ा पल कैमरे में भी कैद हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें