Get App

Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को सरकार से मिला 670 करोड़ का रोड प्रोजेक्ट, शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को NHAI से 670 करो का रोड प्रोजेक्ट मिला है। इससे कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत हुई है। हालांकि, पिछले 1 साल से स्टॉक में कमजोरी दिख रही है। जानिए पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Dec 22, 2025 पर 7:22 PM
Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को सरकार से मिला 670 करोड़ का रोड प्रोजेक्ट, शेयरों पर रहेगी नजर
सोमवार 22 दिसंबर को GPT Infraprojects Ltd के शेयर प्राइस में हल्की कमजोरी दिखी।

Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी GPT Infraprojects Ltd ने सोमवार, 22 दिसंबर को बताया कि उसे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से 670 करोड़ रुपये का रोड प्रोजेक्ट मिला है। इस नए ऑर्डर से कंपनी की हाईवे सेगमेंट की ऑर्डर बुक और मजबूत हुई है।

यह प्रोजेक्ट GPT Infraprojects और ISCPPL के कंसोर्टियम को मिला है। बोली GPT-ISCPPL (Consortium) के नाम से जमा की गई थी। प्रोजेक्ट के तहत राजस्थान के जोधपुर शहर में महामंदिर से अखालिया चौराहा तक चार लेन का एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा।

हाइब्रिड एन्युटी मॉडल पर होगा काम

GPT Infraprojects ने साफ किया है कि यह प्रोजेक्ट हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (HAM) के तहत किया जाएगा। पूरे कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू 670 करोड़ रुपये है। HAM मॉडल में सरकार और निजी कंपनी दोनों की हिस्सेदारी होती है, जिससे प्रोजेक्ट का फाइनेंशियल रिस्क संतुलित रहता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें