Get App

Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को मिले ₹1476 करोड़ के नए ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर

RPG Group की इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार में ₹1,476 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। सऊदी अरब, अफ्रीका और अमेरिका से मिले इन प्रोजेक्ट्स से कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत हुई है और स्टॉक निवेशकों की नजर में रहेगा। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 11, 2026 पर 8:24 PM
Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को मिले ₹1476 करोड़ के नए ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर
KEC International का शेयर बुधवार को BSE पर 1.97% बढ़कर ₹547.80 पर बंद हुआ।

Stock in Focus: RPG Group की इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी KEC International को ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) कारोबार में ₹1,476 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर भारत, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और अमेरिका के प्रोजेक्ट्स से जुड़े हैं।

सऊदी अरब में मिला बड़ा प्रोजेक्ट

KEC International को सऊदी अरब में 380 kV ट्रांसमिशन लाइन, सबस्टेशन और एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज (EHV) केबलिंग से जुड़ा प्रोजेक्ट मिला है। यह सऊदी अरब में कंपनी को मिला अब तक का सबसे बड़ा कंपोजिट T&D ऑर्डर बताया जा रहा है।

इसके अलावा कंपनी को अफ्रीका में 132 kV ट्रांसमिशन लाइन प्रोजेक्ट भी मिला है। वहीं भारत और अमेरिका में टावर सप्लाई के ऑर्डर मिले हैं। अमेरिका में कंपनी को हार्डवेयर और पोल सप्लाई का ऑर्डर भी हासिल हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें