Get App

Stock Split: शेयर 2 साल में 5200% और 3 साल में 10600% चढ़ा; अब 10 टुकड़ों में बंटेगा; 25 सितंबर रिकॉर्ड डेट

Stock Split: मिडवेस्ट एनर्जी, मिडवेस्ट बिजनेस हाउस की टेक्नोलॉजी और क्लीन एनर्जी शाखा है। कंपनी बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स, रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट्स और क्रिटिकल मैटीरियल्स के लिए मैन्युफैक्चरिंग क्षमताएं विकसित कर रही है

Ritika Singhअपडेटेड Sep 20, 2026 पर 10:13 AM
Stock Split: शेयर 2 साल में 5200% और 3 साल में 10600% चढ़ा; अब 10 टुकड़ों में बंटेगा; 25 सितंबर रिकॉर्ड डेट
Midwest Energy की सालाना आम बैठक 30 सितंबर को होने वाली है।

मिडवेस्ट एनर्जी लिमिटेड का शेयर छोटे टुकड़ों में टूटने वाला है। अभी एक शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। स्टॉक स्प्लिट के तहत यह 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बंट जाएगा। रिकॉर्ड डेट 25 सितंबर 2026 है। इस कॉरपोरेट एक्शन की घोषणा जून महीने में हुई थी। शेयर की वर्तमान कीमत BSE पर 3531.70 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 4500 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

स्टॉक स्प्लिट में कंपनी अपने मौजूदा शेयरों को छोटे टुकड़ों में तोड़ देती है। इससे निवेशकों के पास शेयरों की संख्या बढ़ जाती है लेकिन उसी अनुपात में प्रति शेयर कीमत घट जाती है। निवेशकों के निवेश की कुल वैल्यू नहीं बदलती। इस कदम का मकसद शेयरों को किफायती बनाना होता है। बहुत ज्यादा कीमत वाले शेयर छोटे निवेशकों की पहुंच से बाहर हो जाते हैं। स्प्लिट के बाद शेयर सस्ते हो जाते हैं, जिससे अधिक नए निवेशक जुड़ने की संभावना रहती है।

मिडवेस्ट एनर्जी, मिडवेस्ट बिजनेस हाउस की टेक्नोलॉजी और क्लीन एनर्जी शाखा है। मिडवेस्ट बिजनेस हाउस हैदराबाद में स्थित एक इंडस्ट्रियल ग्रुप है, जिसकी शुरुआत 1981 में हुई थी। यह मिनरल एक्सप्लोरेशन, माइनिंग, मिनरल प्रोसेसिंग, इंजीनियरिंग और एडवांस्ड मैटीरियल्स जैसे कई क्षेत्रों में काम करता है। मिडवेस्ट एनर्जी बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स, रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट्स और क्रिटिकल मैटीरियल्स के लिए मैन्युफैक्चरिंग क्षमताएं विकसित कर रही है। ये सभी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, रिन्यूएबल एनर्जी, ग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर और रणनीतिक उद्योगों को सपोर्ट करते हैं।

Midwest Energy शेयर 5 साल में हुआ 20000 प्रतिशत महंगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें