Get App

Stock in Focus: ₹710 करोड़ के BESS कॉन्ट्रैक्ट पर झूमेगा शेयर? 18 मई को रहेगी नजर

Stock in Focus: यहां एक ऐसे स्टॉक की डिटेल दी जा रही है जिसके शेयरों ने आईपीओ निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। करीब 7 महीने पहले लिस्ट हुए इस शेयर ने रिकॉर्ड निचले स्तर से रिकवरी शुरू की लेकिन अब भी आईपीओ निवेशक 18% से अधिक घाटे में हैं। अब सोमवार को इसके शेयरों में ₹710 करोड़ का प्रोजेक्ट मिलने का असर दिख सकता है। चेक करें कि क्या यह स्टॉक आपके पोर्टफोलियो में है और इसे कैसा प्रोजेक्ट मिला है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 17, 2026 पर 10:54 AM
Stock in Focus: ₹710 करोड़ के BESS कॉन्ट्रैक्ट पर झूमेगा शेयर? 18 मई को रहेगी नजर
Pace Digitek को एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल से तमिलनाडु में ₹709.9 करोड़ का एक BESS (बैट्री एनर्जी स्टोरेज सिस्टम) प्रोजेक्ट मिला है।

Pace Digitek Share Price: पिछले हफ्ते पेस डिजिटक को ₹702 करोड़ (जीएसटी मिलाकर) का ऑर्डर मिला था जोकि इसके लिए वित्त वर्ष 2027 का पहला ऑर्डर था। अब इसे एक और BESS (बैट्री एनर्जी स्टोरेज सिस्टम) प्रोजेक्ट मिला है। टेलीकॉम पैसिव इंफ्रा सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी ने शनिवार 16 मई को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि इसे एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल्स (NLC India Renewables) से तमिलनाडु में BESS प्रोजेक्ट के लिए ₹709.9 करोड़ (जीएसटी मिलकार) का प्रोजेक्ट मिला है। अब इसका असर सोमवार 18 मई को स्टॉक मार्केट खुलने पर दिख सकता है। अभी की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले 15 णई को बीएसई पर यह 3..73% की गिरावट के साथ ₹179.25 पर बंद हुआ था।

NLC India Renewables से कैसा कॉन्ट्रैक्ट मिला Pace Digitek को?

पेस डिजिटक को एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल से तमिलनाडु में ₹709.9 करोड़ का एक BESS (बैट्री एनर्जी स्टोरेज सिस्टम) प्रोजेक्ट मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट तमिलनाडु में ओट्टापिदरम एसएस, अन्नापंकुलम एसएस और कायथार एसएश में कुल 250MW/500MWh कैपेसिटी के BESS प्रोजेक्ट्स के लिए है। इसमें डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग और पावर ट्रांसफॉर्मर को छोड़कर सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग, साइट तक सामान पहुंचाने और स्टोरेज, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम शामिल है। इसके अलावा कंपनी को COD (कमर्शियल ऑपरेशन डिस्क्लेरेशन) से 12 साल तक O&M (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) का काम भी संभालना है। कंपनी को LoA (लेटर ऑफ अवार्ड) मिलने के 12 महीने के भीतर पूरी कैपेसिटी को चालू करना है।

अब तक कैसी रही शेयरों की चाल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें