Get App

Stock in Focus: ऑटोमोटिव कंपनी को मिला ₹433 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक

Stock in Focus: ऑटोमोटिव कंपनी को ग्लोबल EV OEM से 6 साल का बड़ा ऑर्डर मिला है। रोमानिया प्लांट में EV चार्जर बनेंगे। इस डील से सालाना 433 करोड़ रुपये तक का कारोबार संभव है, जिससे स्टॉक फोकस में रहेगा। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 03, 2026 पर 7:08 PM
Stock in Focus: ऑटोमोटिव कंपनी को मिला ₹433 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक
Varroc Engineering Ltd के शेयर NSE पर मंगलवार को 1.89 प्रतिशत की तेजी के साथ ₹580 पर बंद हुए।

Stock in Focus: ऑटो कंपोनेंट्स और ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी सेक्टर की कंपनी Varroc Engineering Ltd ने मंगलवार, 3 फरवरी को एक रणनीतिक कॉन्ट्रैक्ट जीतने की जानकारी दी। कंपनी को एक प्रमुख ग्लोबल इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) OEM से AC बाय-डायरेक्शनल वॉल चार्जर्स की सप्लाई का ऑर्डर मिला है। यह डील Varroc के ग्लोबल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इकोसिस्टम में विस्तार की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

रोमानिया प्लांट में होगा मैन्युफैक्चरिंग

इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत Varroc Energy Star-कम्प्लायंट AC बाय-डायरेक्शनल वॉल चार्जर्स की सप्लाई करेगी। ये चार्जर्स हाई स्टेबिलिटी, एडवांस सेफ्टी फीचर्स और बेहतर EV चार्जिंग परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किए गए हैं।

कंपनी ने बताया कि इन चार्जर्स का निर्माण उसके रोमानिया स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में किया जाएगा, जो ग्लोबल क्वालिटी और डिलीवरी स्टैंडर्ड्स के मुताबिक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें