बाजार में बैंकिंग शेयरों का जलवा देखने को मिला। बैंक निफ्टी नया शिखर बनाकर 55200 के पार निकला है। निफ्टी भी लगातार पांचवे सत्र में तेजी के साथ 24000 के पार निकला है।ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।
फोकस में टाटा एलेक्सी (RED)
चौथी तिमाही के नतीजे कमजोर रहे है। कंपनी का वैल्युएशन अभी भी महंगा है। मुनाफा 14% घटकर `170 करोड़ रुपये पर रहा। रेवेन्यू भी 4% से घटकर 900 करोड़ रुपये पर रहा। तिमाही आधार पर EBIT मार्जिन 22.36% के मुकाबले 21.34% पर रहा। टाटा एलेक्सी के कमजोर नतीजों का असर दिख सकता है।
फोकस में HDFC बैंक, ICICI बैंक (Green)
दोनों बैंकों के नतीजे मजबूत रहे। लेकिन गैप-अप में लेने की जल्दबाजी ना करें। नई खरीदारी के लिए गिरावट का इंतजार करें। दोनों बैंकों के नतीजे अनुमान से कहीं बेहतर रहा। HDFC बैंक का मुनाफा `17,616 करोड़ रुपये पर रहा। दोनों बैंकों के NIMs में सुधार देखने को मिला है ।
FIIs हिस्सेदारी 44.88% से बढ़ाकर 49.5% करने की तैयारी की है। कंपनी FIIs लिमिट बढ़ाने के लिए शेयर होल्डर्स से मंजूरी लेगी। कंपनी की क्विक कॉमर्स में ग्रोथ की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी है। कमजोर बाजार में भी शेयर `200 के नीचे नहीं गया।
अनुज सिंघल ने कहा कि बैंकिंग इस समय का सबसे मजबूत सेक्टर है। शेयर इस समय बेहद मजबूत मोमेंटम में है। गुरुवार को शेयर में अच्छा प्राइस एक्शन देखने को मिला। 100 DMA पार हुआ, 200 DMA तक पहुंचा है। तकरीबन दोगुना डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिली। एक तिमाही के ऊपरी स्तर पर भाव पहुंचा है। 3 दिन की शॉर्ट कवरिंग के बाद वायदा में लॉन्ग बने।
NBFCs में अच्छा मोमेंटम दिख रहा है । 200 DMA और 6 महीने के चैनल से ब्रेकआउट मिला है। गुरुवार को दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम दिखी। एक तिमाही के ऊपरी स्तर पर भाव है। वायदा में पिछले 4 दिनों से लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।