ग्लोबल मार्केट से आज मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशिया की मिलीजुली शुरुआत हुई है। SGX NIFTY 0.25 फीसदी ऊपर है। मिडटर्म इलेक्शन के नतीजों से पहले US फ्यूचर्स में फ्लैट कारोबार हो रहा है। हालांकि कल अमेरिकी बाजार मजबूत बंद हुए थे। भारतीय बाजार की बात करें तो 07 नवंबर को आखिरी डेढ़ घंटे में आई खरीदारी के चलते निफ्टी दिन भर की अपनी सारी गिरावट की रिकवरी करते हुए करीब आधा फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। फार्मा को छोड़कर सारे सेक्टर इस रैली में भागीदारी करते नजर आए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 235 अंक की बढ़त के साथ 61,185 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 86 अंक की बढ़त के साथ 18,203 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक डोजी पैटर्न बनाया। जो बुल्स और बीयर के बीच मार्केट ट्रेड को लेकर अनिश्चितता का संकेत है। ऐसे में इंडेक्स में क्या हो कमाई की रणनीति आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय।
निफ्टी में आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 18331-18387 पर और दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस 18423-18466/510 पर नजर आ रहा है। इसके लिए पहला बेस 18234-18181 पर और दूसरा बड़ा बेस 18120-18082 पर है। सोमवार को बेस के करीब खरीदने और होल्ड करने की राय दी थी। डाओ बहुत मजबूत बंद हुआ है। डाओ पर डाउन चैनल का ट्रेड बदलने की कगार पर है। ऐसे में लॉन्ग रहें, गिरावट पर खरीदारी करें, डे ट्रेडर शुरू में वॉल्यूम कम रखें। पहले बेस तक गिरावट मिले तो बेहतरीन मौका। दोनों बेस पर फोकस करें, सोमवार को दूसरे बेस पर अच्छा ट्रेड मिला था। ऑप्शन के हिसाब से अगली बाधा 18500 पर ही है।
बैंक निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी बैंक के लिए पहला रेजिस्टेंस 41970-42230 पर और दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस 42460-42540 पर नजर आ रहा है। इसके लिए पहला बेस 41510-41360 पर और दूसरा बड़ा बेस 41160-41020 पर है। सोमवार को 41560 के ऊपर होल्ड की राय दी थी। आज नए रिकॉर्ड पर ओपनिंग संभव है। नए शिखर के बाद 41970-42220 पहला रेजिस्टेंस नजर आ रहा है। नए शिखर के बाद अपने स्टॉप लॉस ट्रेल करें। 42000 की कॉल के OI में 19 लाख शेयर हैं। 42000 पार हुआ था 42500 पर ही अगला रेजिस्टेंस है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।