Stock Market : AI से जुड़ी परेशानियों के डर से IT शेयरों में तेज बिकवाली बाजार पर भारी पड़ रही है। निफ्टी 270 अंक फिसलकर 25550 के नीचे पहुंच गया है। INFOSYS, TCS, HINDCALO और रिलायंस ने बाजार पर दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी कमजोर दिख रहा है। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप पर आज सबसे तगड़ी मार पड़ी है। ये दोनों इंडेक्स करीब 1.75 परसेंट टूटे हैं। IT शेयरों में लगातार तीसरे दिन भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। आईटी इंडेक्स आज भी करीब 5 परसेंट टूटा है। इंफोसिस 6 परसेंट टूटकर निफ्टी का टॉप लूजर में शामिल है। PERSISTENT भी फिसला है।
